Move to Jagran APP

सदियों से जनजाति समाज ने भारत को आत्मनिर्भर बनाया : किरण रिजिजू

रांची भाजपा अपने राजनीतिक एजेंडे को डिजिटल प्लेटफार्म से आगे बढ़ा रही है। इस क्रम में रविवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जनसंवाद रैली का आयोजन ऑनलाइन प्लेटफार्म पर किया गया। इसे बतौर मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री किरण रिरिजू ने संबोधित किया। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी अपने विचार रखे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 03:44 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 06:14 AM (IST)
सदियों से जनजाति समाज ने भारत को आत्मनिर्भर बनाया : किरण रिजिजू
सदियों से जनजाति समाज ने भारत को आत्मनिर्भर बनाया : किरण रिजिजू

रांची : भाजपा अपने राजनीतिक एजेंडे को डिजिटल प्लेटफार्म से आगे बढ़ा रही है। इस क्रम में रविवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जनसंवाद रैली का आयोजन ऑनलाइन प्लेटफार्म पर किया गया। इसे बतौर मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री किरण रिरिजू ने संबोधित किया। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी अपने विचार रखे।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि विकट से विकट परिस्थितियों में रहते हुए भी आदिवासी समाज ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अपनी भूमिका को निभाया है। इस समाज के अंदर देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी है। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के कहा कि आदिवासी समाज को अपनी पहचान व विशिष्ट जीवन पद्धति को बचाते हुए और विकास के आधुनिक पैमानों के साथ सामंजस्य बैठाते हुए आगे बढ़ना होगा। जनजाति मंत्रालय इसी बिंदु को केंद्र में रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन के अनुरूप कार्य कर रहा है। भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मराडी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार आदिवासी समाज की अवहेलना कर रही है। केंद्र द्वारा जनजाति समाज के सशक्तिकरण के लिए जिन योजनाओं को संचालित किया गया है, उसकी अवहेलना कर रही है। इसके खिलाफ जनजाति मोर्चा पूरे राज्य में राज्य सरकार के खिलाफ आदोलन करेगा। जनसंवाद रैली को मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक शिवशंकर उरांव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सासद समीर उरांव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ,अशोक बड़ाईक, बिंदेश्वर उरांव, सासद सुनील सोरेन, डॉ. अरुण उरांव, लक्षमण टुडू सहित कई नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

----------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.