Move to Jagran APP

Khunti Corona Update: खूंटी में आज एक साथ मिले 02 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

झारखंड में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए हैं। ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 595 पर पहुंच गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 07:46 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 04:09 AM (IST)
Khunti Corona Update: खूंटी में आज एक साथ मिले 02 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Khunti Corona Update: खूंटी में आज एक साथ मिले 02 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए हैं। ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 595 पर पहुंच गया है। आज के ताजा मामलों में जमशेदपुर में 43, हजारीबाग में 4, सिमडेगा में 4, खूंटी में 2, गढ़वा में 2, पलामू में 1, गुमला में 1 कोरोना मरीजों की पहचान की गई है।

loksabha election banner

खूंटी में दो और मिले कोरोना पॉजिटिव

 लॉकडाउन-4 के अंतिम चरण में जिले से कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को फिर दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उपायुक्त सूरज कुमार ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि इटकी की आरोग्यशाला से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार खूंटी जिले में दो और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। एक संक्रमित युवक मुरहू प्रखंड का है, जिसकी उम्र 32 वर्ष तथा दूसरा मरीज रनिया प्रखंड का है, जिसकी उम्र 27 वर्ष है। इन दोनों को पूर्व से ही संबधित क्षेत्र में बने सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। दोनों संक्रमित मरीजों को देर रात एरंडा में बने कोविड केयर हॉस्पिटल में पहुंचा दिया गया।

जानकारी के अनुसार मुरहू प्रखंड का संक्रमित युवक गत 20 मई को मुंबई से ट्रक में सवार होकर रांची पहुंचा था। उसके साथ और तीन युवक थे। ये सभी रांची से खूंटी पहुंचे और बिरसा कॉलेज में उनकी स्वास्थ्य जांच की गयी। जांचोपरांत उन्हें सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में रख दिया गया था। इसी प्रकार रनिया का युवक ठाणे, मुंबई से रांची पहुंचा था।

इसके बाद खूंटी स्थित बिरसा कॉलेज में स्वास्थ्य जांच कर उसे रनिया स्थित सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया गया था। शनिवार को इन दोनों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। दोनों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए क्वारंटाइन सेंटर से कोविड केयर हॉस्पिटल लाया गया। दोनों क्वारंटाइन सेंटर को सील कर सैनिटाइज किया गया। साथ ही आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया। सेंटर में संक्रमित युवकों के साथ रहने वाले अन्य प्रवासियों को भी आइसोलेट किया जा रहा है।

विदित हाे कि लॉकडाउन-4 के अंतिम चरण में जब बाहरी राज्यों से प्रवासियों का आना शुरू हुआ तो उनके साथ कोरोना का भी खूंटी में प्रवेश हो गया। गत 25 मई को जिले में पहली बार एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके दूसरे ही दिन दो और कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी। ये तीनों संक्रमित मरीज भी मुंबई से ही आए थे। जिले में अब तक मिले पांचों कोरोना संक्रमित मरीजों का रिश्ता मुंबई से ही रहा है। इस बीच शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए दोनों युवक मुंबई से आकर कहां-कहां गए थे और किससे मिले थे, इससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी जिला प्रशासन द्वारा की एकत्र की जा रही है।

झारखंड में शनिवार को मिले 40 कोरोना पॉजिटिव

  1. जमशेदपुर में 27
  2. हजारीबाग में 4
  3. सिमडेगा में 4
  4. खूंटी में 2
  5. गढ़वा में 2
  6. पलामू में 1
  7. गुमला में 1 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.