Move to Jagran APP

खेलो इंडिया साइकिलिंग अकादमी के लिए झारखंड के 6 खिलाड़ियों का चयन Ranchi News

Khelo India Cycling Academy. चयन परीक्षण का आयोजन 15 से 17 अक्टूबर 2019 तक साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया व साई के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 03:54 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 03:54 PM (IST)
खेलो इंडिया साइकिलिंग अकादमी के लिए झारखंड के 6 खिलाड़ियों का चयन Ranchi News
खेलो इंडिया साइकिलिंग अकादमी के लिए झारखंड के 6 खिलाड़ियों का चयन Ranchi News

रांची, जासं। Khelo India Cycling Academy साई द्वारा संचालित खेलो इंडिया साइकिलिंग अकादमी के लिए झारखंड के छह खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। इसमें  चार लड़कियां व दो लड़के शामिल हैं। झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव शैलेंद्र पाठक ने बताया कि चयन परीक्षण का आयोजन 15 से 17 अक्टूबर 2019 तक साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया व साई के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के सहयोग से खेलगांव रांची में किया गया था।

loksabha election banner

इसमें पांच राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल व ओडिशा के खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। रांची ट्रायल के परिणाम के आधार पर चयनित झारखंड के 26 खिलाड़ी को अंतिम चयन तथा उम्र एवं अन्य चिकित्सीय जांच के लिए दिल्ली भेजे गए थे। यहां गहन परीक्षण के पश्चात अंतिम रूप से छह खिलाडिय़ों का चयन किया गया।

इन चयनित खिलाडिय़ों में तारा मिंज (जेएसएसपीएस, रांची), दीप राज उरांव (रांची), अमीर रेयाज (गढ़वा), पुष्पा कुमारी, सरिता कुमारी, संतोषी उरांव (सभी लोहरदगा) शामिल हैं। चयनित खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य हेतु झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, विनय विभाकर, एस के पांडेय, अम्लान कुसुम सिन्हा, मुकुल टोप्पो, रितेश झा, श्रीकांत कुमार, दीपक हेंब्रम, अरविंद दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.