Move to Jagran APP

खादी के कपड़े संग मनाएं ईद

जासं, रांची : ईद की चहल-पहल चारों तरफ है। बाजार सज चुका है। सेवइयों की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। कप

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 02:55 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 02:55 PM (IST)
खादी के कपड़े संग मनाएं ईद
खादी के कपड़े संग मनाएं ईद

जासं, रांची : ईद की चहल-पहल चारों तरफ है। बाजार सज चुका है। सेवइयों की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। कपड़े की दुकानें तरह-तरह के ऑफरों की बरसात कर रहे हैं। चारों तरफ ईद की खुशियों का माहौल है।

loksabha election banner

ईद के इस पाक मौके पर झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने भी पहल की है। खादी संग ईद मनाइए। खादी वस्त्रों पर विशेष छूट बोर्ड द्वारा दी जा रही है। फैशन के इस दौर में खादी, कॉटन और सिल्क के बने रेडीमेड वस्त्र सबको भा रहे हैं। महिला हो, पुरुष हो या बच्चे। सबके मन को भाए खादी। एक नए लुक और नई डिजाइन में।

सभी इंपोरियम पर छूट :

रातू रोड स्थित इंपोरियम के अलावा शहर के सभी इंपोरियम पर छूट का आनंद ले सकते हैं। खादी वस्त्र एवं रेडीमेड वस्त्रों पर 20 से 25 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। यह छूट 15 जून तक है। विशेष रूप से सिल्क, सूती व खादी वस्त्रों एवं सिल्क, साड़ी, बंडी, कुर्ता, पायजामा, कुर्ती, सलवार-सूट पर। बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने कहा कि ईद के मौके पर यह छूट दी जा रही है।

रेंज की भरमार :

यहां रेंज की भरमार है। शर्ट, शार्ट कुर्ता पांच सौ 1000 रुपये तक। रेशमी बंडी तीन हजार से 4300 रुपये तक। कुर्ता 750 रुपये से 1020 रुपये तक है। फैब्रिक पर बीस प्रतिशत की छूट है। लेडिज शर्ट 949, प्लाजो 1299 रुपये। लेडिज बंडी 1299। टॉप 1249 रुपये में है। सिल्क की साड़ी 1700 रुपये से लेकर 20000 रुपये तक है। इसके अलावा स्टाल, सिल्क शाल, फैब्रिक थान 140 रुपये मीटर है।

डोकरा आर्ट भी :

यहां मिट्टी के फैशनेबल हार भी हैं। डोकरा आर्ट के गहने भी हैं। महिलाओं को यह खूब भा रहा है। 120 रुपये से शुरुआत है। 300 रुपये कीमत तक। इसके अलावा हर्बल आइटम भी है। तो इस ईद के मौके को यादगार बनाइए। पर्यावरण को बचाइए। खादी और हर्बल चीजों का इस्तेमाल कीजिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.