शादी का झांसा देकर युवती के साथ करता था घिनौना काम, पुलिस ने ऐसे दबोचा
पीड़िता के अनुसार कई सालों से आरोपी पुरनु और युवती का प्रेम संबंध चल रहा था। आरोपी लगातार उसे शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाता रहा। जब भी वह शादी की बात करती तो वह बात को टाल देता। चार महीने पहले आरोपी उसे छोड़ कर भाग गया।
रांची (जासं) चुटिया थानाक्षेत्र से यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी पुरनु पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, कई सालों से आरोपी पुरनु और युवती का प्रेम संबंध चल रहा था। आरोपी लगातार उसे शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाता रहा। जब भी वह शादी की बात करती तो वह बात को टाल देता। चार महीने पहले आरोपी उसे छोड़ कर भाग गया।
19 सितंबर को पीड़िता ने की थी शिकायतः पीड़िता नें 19 सितंबर को चुटिया थाना में मामला दर्ज करवाया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना जब आरोपी पुरनु को मिली तो वह अपना बदल कर बचने की कोशिश कर रहा था। उसने पुलिस से बचने के लिए अपना नाम पुरनु स्वांसी से बदल कर प्रिंस रख दिया था। इतना ही नहीं नाम बदलने के साथ-साथ वह रातु में किराये का मकान लेकर रह रहा था।
नाम बदल कर चकमा देने की कर रहा था कोशिशः चुटिया पुलिस पिछले दो महीनों से आरोपी की तलाश कर रही थी। काफी प्रयास करने के बाद पुलिस उसे ढूंढने में सफल हो ही गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी स्वांसी अपना नाम बदल कर रातु में किराए के मकान में रह रहा है। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार रात उसे दबोच लिया। अब सोमवार को उसे जेल भेजा जाएगा।आरोपी पुरनु स्वांसी नामकुम थाना क्षेत्र का रहने वाला है।