विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र के पहले दिन छत्तीसगढ़ में प्रभार संभालेंगे BJP संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, रांची से रायपुर के लिए हुए रवाना

By Sanjay KumarEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sat, 10 Oct 2026 12:43 AM (GMT+05:30)

झारखंड भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह नवरात्र के पहले दिन छत्तीसगढ़ में अपना दायित्व संभालेंगे। उनके स्थान पर पवन साय को झारखंड का नया महामंत्री बनाया गया है।

रजरप्पा मंदिर में शुक्रवार को पूजा करने के बाद छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और रांची विभाग प्रचारक मंटू कुमार।

रजरप्पा मंदिर में शुक्रवार को पूजा करने के बाद छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और रांची विभाग प्रचारक मंटू कुमार।

HighLights

  1. कर्मवीर सिंह 11 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में प्रभार संभालेंगे।

  2. झारखंड में चार साल तक संगठन महामंत्री रहे कर्मवीर सिंह।

  3. पवन साय अब झारखंड के नए महामंत्री बनाए गए हैं।

संजय कुमार, रांची। छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री बनाएग ए कर्मवीर सिंह नवरात्र के पहले दिन 11 अक्टूबर से रायपुर में अपने दायित्व का प्रभार संभालेंगे। शुक्रवार की रात हटिया-पुणे एक्सप्रेस से वह रायपुर के लिए रवाना हुए। रविवार को वहां प्रभार ग्रहण करने के साथ वह मां भगवती की पूजा के लिए कलश स्थापना भी करेंगे। झारखंड में भाजपा के संगठन महामंत्री रहते हुए भी वह लगातार नवरात्र के मौके पर रांची स्थित प्रांत कार्यालय में कलश की स्थापना करते थे।

तहसील, जिला व विभाग प्रचारक से लेकर कर्मवीर सिंह 2015 में मेरठ और 2019 में ब्रज प्रांत के सह प्रांत प्रचारक का दायित्व निभा चुके हैं। 2020 में उन्हें आरएसएस ने भाजपा में भेज दिया। फिर उत्तर प्रदेश के सह संगठन महामंत्री का दायित्व दिया गया।

पवन साय बनाए गए झारखंड के महामंत्री

2022 में वे झारखंड प्रांत के संगठन महामंत्री बन कर वह रांची आए। पिछले चार वर्षों से झारखंड में संगठन का कार्य देखते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम किए। पिछले महीने पूरे देश में भाजपा ने संगठन महामंत्रियों को इधर से उधर किया तो उन्हें छत्तीसगढ़ भेजा गया। उनके स्थान पर अब पवन साय झारखंड के महामंत्री बनाए गए हैं।

शुक्रवार की शाम रांची से रवाना होने के पहले कर्मवीर सिंह ने दैनिक जागरण से कई विषयों पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि वर्ष 1993 में मैं जब आरएसएस का प्रचारक बना तो कभी नहीं सोचा था कि भाजपा में भी संगठन मंत्री जैसा महत्वपूर्ण दायित्व निभाऊंगा। राजनीति में कोई रुचि नहीं थी, परंतु जब आरएसएस ने वर्ष 2020 में अपने समवैचारिक संगठन भाजपा में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंप दी तब संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया।

छत्तीसगढ़ के सवाल पर कहा कि वहां सरकार और संगठन में समन्वय बनाकर काम किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड में भी संगठन को आगे ले जाने के लिए कई प्रयोग किए। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में झारखंड में भी भाजपा की सरकार फिर से बनेगी।