यौन शोषण मामला: झाविमो विधायक प्रदीप यादव ने हाई कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका
Jharkhand. झाविमो विधायक प्रदीप यादव अभी इस मामले में जेल में बंद हैं। सोमवार को झारखंड हाई कोर्ट में उनकी ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 04:08 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 06:54 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के विधायक प्रदीप यादव की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई है। पौड़ैयाहाट विधायक के खिलाफ उनकी ही पार्टी की एक महिला नेत्री ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए देवघर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पूर्व में हाई कोर्ट ने प्रदीप यादव की अग्र्रिम जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी थी।
इसके बाद उन्होंने निचली अदालत में सरेंडर किया और जमानत याचिका दाखिल की। निचली अदालत ने भी उनकी जमानत को नामंजूर करते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। तब से विधायक प्रदीप यादव देवघर जेल में हैं। अब जमानत के लिए प्रदीप यादव ने हाई कोर्ट की शरण ली है।
ज्ञात हो कि झारखंड विकास मोर्चा की एक महिला नेत्री ने प्रदीप यादव पर यौन उत्पीडऩ व अभद्र व्यवहार करने समेत कई अन्य आरोप लगाते हुए महिला थाना में तीन मई 2019 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के मुताबिक यौन उत्पीडऩ की घटना 20 अप्रैल 2019 को करनीबाग के शिव सृष्टि पैलेस होटल में हुई थी। घटना के 13 दिन बाद पीडि़ता ने मामला दर्ज कराया था।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें