Move to Jagran APP

एतिहासिक होगा झाविमो का भाजपा में विलय, एक लाख भीड़ जुटाने का लक्ष्य

Jharkhand. रांची के जगन्नाथपुर मैदान में विशाल मंच तैयार किया जा रहा है। धर्मपाल सिंह ने रांची आसपास के विधायकों के साथ बैठक कर निर्देश दिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 10:55 AM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 10:55 AM (IST)
एतिहासिक होगा झाविमो का भाजपा में विलय, एक लाख भीड़ जुटाने का लक्ष्य
एतिहासिक होगा झाविमो का भाजपा में विलय, एक लाख भीड़ जुटाने का लक्ष्य

रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थित में 17 फरवरी को झाविमो के भाजपा में होने वाले विलय समारोह को एतिहासिक बनाने की तैयारी में भाजपा पूरी तरह से जुट गई है। रांची के जगन्नाथपुर मैदान में समारोह को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भव्य मंच के निर्माण के साथ एक लाख लोगों के जुटाने के अनुमान के अनुरूप बैठने की व्यवस्था की जा रही है। रांची की विभिन्न सड़कों पर मिलन समारोह को लेकर बड़े-बड़े होर्डिंग भी लगने शुरू हो गए।

loksabha election banner

शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में रांची आसपास के विधायकों के साथ चुनाव में हारे हुए उम्मीदवारों की एक बैठक बुलाई गई। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सभी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को ध्यान में रखकर व्यवस्था की कमान संभालने का निर्देश दिया। कौन कितने संख्या बल के साथ समारोह स्थल पहुंचेगा इस बात का भी निर्देश दिया गया है। बताया जा रहा है कि मिलन समारोह में पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं के साथ सभी विधायकों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

नड्डा-शाह का भव्य स्वागत करेगा भाजपा एसटी मोर्चा

17 फरवरी को झाविमो के भाजपा में विलय समारोह के मौके पर रांची पहुंच रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह के भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। भाजपा एसटी मोर्चा ने शनिवार को अपने राष्ट्रीय नेताओं के आगमन की तैयारियों का लेकर बैठक की।

एसटी मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार पाहन की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि हजारों की संख्या में मोर्चा पारंपरिक वेश-भूषा के साथ राष्ट्रीय नेताओं का स्वागत करेंगे। समारोह स्थल पर भी मोर्च कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को लेकर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बड़ाईक, महामंत्री बिंदेश्वर उरांव, रवि मुंडा, बिरसा पाहन, रांची महानगर अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, ग्रामीण अध्यक्ष कृष्णा भगत, प्रेम बड़ाईक, अजीत भगत, अजय कच्छप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.