झाविमो के पूर्व महासचिव प्रवीण सिंह जदयू में शामिल Ranchi News
Jharkhand. बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा के पूर्व महासचिव प्रवीण सिंह तथा रांची यूनिवर्सिटी के सेवानिवृत्त प्राध्यापक शाहिद हसन जदयू में शामिल हो गए।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 16 Jun 2019 04:49 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jun 2019 07:22 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, रांची : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड में जनता दल यूनाइटेड अपनी ताकत बढ़ाने में जुट गया है। पूर्णकालिक प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद यह सिलसिला तेज हुआ है। इस कड़ी में रविवार को नई दिल्ली में झारखंड के नेताओं की बैठक जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संग हुई। इस बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति बनी। नीतीश कुमार ने जदयू नेताओं को निर्देश दिया है कि पूरी गंभीरता के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी करें।
चुनाव संबंधी रणनीति तैयार करने के क्रम में जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर भी मौजूद थे। बैठक में पूर्व विधान पार्षद सह झाविमो नेता प्रवीण सिंह, प्रो. शाहिद हसन, इरफान खान और हरेलाल महतो जदयू में शामिल हुए। इस मौके पर जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू, प्रदेश प्रभारी सह बिहार के मंत्री रामसेवक सिंह, सह प्रभारी अरूण कुमार सिंह और वरीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र महतो उपस्थित थे।
प्रवीण सिंह बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा में पूर्व महासचिव रह चुके हैंं। शाहिद हसन रांची यूनिवर्सिटी के सेवानिवृत्त प्राध्यापक हैं। इरफान खान तथा हरेलाल महतो जमशेदपुर के रहनेवाले हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें