Jharkhand High Court: इलाहाबाद के जस्टिस प्रशांत कुमार का झारखंड हाई कोर्ट में तबादला
Jharkhand High Court. इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार का तबादला झारखंड हाई कोर्ट किया गया है। सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने इस पर स्वीकृति दे दी है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 07:40 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 07:45 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार का तबादला झारखंड हाई कोर्ट में किया गया है। सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने उनके तबादले पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। जस्टिस प्रशांत कुमार ने तबादले के लिए कोलेजियम के पास आवेदन दिया था।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता में हुई बैठक में उनके आवेदन पर विचार किया गया। इसके बाद उनके तबादले को मंजूरी प्रदान कर दी गई। जस्टिस प्रशांत कुमार इससे पहले झारखंड हाई कोर्ट के जज थे। 21 जनवरी 2009 को वह झारखंड हाई कोर्ट के जज नियुक्त हुए थे।
मई 2016 में उनका तबादला इलाहाबाद हाई कोर्ट कर दिया गया था। हाई कोर्ट के जज नियुक्त होने के पहले वह झारखंड के विधि सचिव भी रह चुके हैं। झारखंड में योगदान देने के बाद यहां जजों की संख्या 21 हो जाएगी जबकि जजों का कुल स्वीकृत पद 25 है। यानि की अभी भी चार पद खाली ही रहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें