जेएसएससी-सीजीएल नियुक्ति रद पर हाई कोर्ट का स्टे लगते ही चेहते खिले, तिरंगा मार्च निकालकर मनाया जश्न
झारखंड हाईकोर्ट ने जेएसएससी-सीजीएल सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द करने पर रोक लगा दी है। इस फैसले से खुश होकर ...और पढ़ें
HighLights
हाई कोर्ट ने जेएसएससी-सीजीएल नियुक्ति रद पर स्टे लगाया।
रांची में सफल अभ्यर्थियों ने तिरंगा मार्च निकालकर खुशी मनाई।
तीन दिन से प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत।
जागरण संवाददाता, रांची। धुर्वा के प्रोजेक्ट भवन के सामन पिछले तीन दिन से प्रदर्शन कर रहे जेएसएससी-सीजीएल के सफल अभ्यर्थियों को जैसे ही सूचना मिली कि नियुक्ति रद मामले में हाई कोर्ट ने स्टे लगा दिया है, वैसे ही बुझे हुए चेहरे पर हंसी आ गयी और धरने पर बैठे अभ्यर्थी जश्न के मूड में आ गए।
सुबह कुछ और माहौल था और दोपहर एक बजे के बाद उत्साह का माहौल बन गया। अभ्यर्थियों ने कहा कि हमें न्याय पर पूरा भरोसा था, इस निर्णय से हमारे अंदर जोश आ गया है। इसके बाद सभी 1500 से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रोजेक्ट भवन से तिरंगा मार्च निकाला।
हाथ में तिरंगा और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर के साथ मार्च
सीजीएल के सफल अभ्यर्थियों ने सबसे पहले प्रोजेक्ट भवन के सामने ही जश्न मनाया और खुशी जाहिर की। कोई डांस कर रहा था तो कोई खुशी उछल रहा था। इसके बाद सभी अभ्यर्थियों ने हाथ में तिरंगा और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर प्रोजेक्ट भवन से मार्च निकाला।ये मार्च गोलचक्कर तक गया और वहां से होते हुए वापस प्रोजेक्ट भवन तक पहुंचा।
यहां फिर से जमा होकर सभी ने न्यायालय का आभार प्रकट किया।अभ्यर्थियों का कहना था कि ये सत्य की जीत हुई है। वहीं इनमें से कई अभ्यर्थी हाई कोर्ट भी पहुंचे हुए थे, निर्णय आने के बाद सभी ने हाइकोर्ट कैंपस में एक दूसरे को जीत की बधाई दी।

निर्णय के बाद क्या कहा सफल अभ्यर्थियों ने निर्णय आने के बाद जो खुशी मिली वो बता नहीं सकते हैं। पिछले तीन दिन से प्रोजेक्ट भवन के सामने धरने पर बैठे थे, अब जाकर राहत मिली है। ये हम सभी के सामूहिक प्रयास का असर है।
-राजकुमारइस निर्णय से हमारा उत्साह दोगुना हो गया और अब जाकर हमें आज रात में अच्छी नींद आएगी। नियुक्ति रद होने के बाद सभी की नींद उड़ गयी थी जो अब पूरी होगी। ये सत्य की जीत है।
-आनंद कुमारहमारे सामूहिक प्रयास के कारण ही ऐसा संभव हो सका है। इस निर्णय से केवल हमें ही नहीं हमारे परिवार वालों को भी राहत मिली है। हमारी खुशी दोगुनी हो गयी है। आगे भी न्याय पर भरोसा है।
-सूरज कुमार सिंहहमने आज तिरंगा मार्च निकाल कर अपनी खुशी जाहिर की है और ऐसे मौके पर सब एक साथ होकर रहे हैं। अब हम फिर से ज्वाइन करेंगे और अपना काम जारी रखेंगे।
-धमेंद्र कुमारहमें जब ये सूचना मिली की हमारी नौकरी चली गयी है तो हमारे पैरो तले जमीन खिसक गयी थी। अब जाकर हमने राहत की सांस ली है। ये सभी के लिए सबसे अच्छी खबर है।
-नारायण महतो
धरने में पूरी रात सड़क पर बीत रही थी। बाहर के रहने वाले लोगों को समस्या हो रही थी। लेकिन आज के निर्णय के बाद सारी थकान दूर हो गयी।
-जावेद अंसारी
यह भी पढ़ें- JSSC CGL और सीडीपीओ नियुक्ति रद करने के आदेश पर भी रोक, झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
