JSSC Result: माध्यमिक आचार्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 7 विषयों में 315 अभ्यर्थी सफल; किस विषय में कितने हुए पास
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के तहत सात और विषयों का परिणाम जारी किया है, जिसमें ...और पढ़ें
-1782459115691_m.webp)
जेएसएससी ने जारी किया माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परिणाम।
HighLights
माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के सात विषयों के परिणाम घोषित।
कुल 315 अभ्यर्थी सफल घोषित, कई पद अब भी रिक्त।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने माध्यमिक आचार्य नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के तहत सात अन्य विषयों का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें कुल 315 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। समाजशास्त्र विषय में 128, मनोविज्ञान में 39, मानवशास्त्र में 15, दर्शनशास्त्र में 13, गृह विज्ञान में 52, भूगर्भशास्त्र में 24 तथा अप्लायड इंग्लिश में 44 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।
इससे पहले, अभ्यर्थियों को अल्पसूचीबद्ध करते हुए उन्हें प्रमाणपत्रों की जांच के लिए बुलाया गया था। प्रमाणपत्रों की जांच के बाद इतने अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया गया। हालांकि प्रमाणपत्रों की अनुपल्बधता एवं स्पष्टता नहीं होने के कारण कुछ अभ्यर्थियों का परिणाम लंबित रखा गया है।
आयोग ने इससे पहले 11 विषयों का परिणाम जारी किया था, जिनमें कुल 203 अभ्यर्थी चयनित हुए थे। संताली विषय में 55, हो में 15, कुरमाली में आठ, कुडुख में 16, मुंडारी में 11, उड़िया में दो, पंचपरगनिया में 10, बंगला में 12, खोरठा में 17, नागपुरी में 18 तथा उर्दू विषय में 39 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे।
हालांकि बड़ी संख्या में पद रिक्त भी रह गए हैं। खासकर आरक्षित श्रेणी के पद अधिक रिक्त रहे हैं। बताते चलें कि इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1,373 पदों पर नियुक्ति होनी है।
किस विषय में किस श्रेणी के कितने अभ्यर्थी चयनित?
समाजशास्त्र
- अनारक्षित : 55
- एसटी : 34
- एससी : 13
- अपिव : 10
- पिव : 07
- आर्थिक रूप से कमजोर : 09
मनोविज्ञान
- अनारक्षित : 18
- एसटी : 12
- एससी : 03
- अपिव : 03
- पिव : 01
- आर्थिक रूप से कमजोर : 01
मानवशास्त्र
- अनारक्षित : 08
- एसटी : 04
- एससी : 02
- अपिव : 01
दर्शनशास्त्र
- अनारक्षित : 08
- एसटी : 04
- अपिव : 01
गृह विज्ञान
- अनारक्षित : 31
- एसटी : 04
- एससी : 06
- अपिव : 03
- पिव : 02
- आर्थिक रूप से कमजोर : 06
भूगर्भशास्त्र
- अनारक्षित : 12
- एसटी : 08
- एससी : 03
- आर्थिक रूप से कमजोर : 01
अप्लायड इंग्लिश
- अनारक्षित : 13
- एसटी : 14
- एससी : 04
- अपिव : 03
- पिव : 02
- आर्थिक रूप से कमजोर : 02
काउंसिलिंग के बाद दिया जाएगा नियुक्ति पत्र
आयोग ने इन सभी विषयों में सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को भेज दिया है। अब विभाग इन अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग करेगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इन सभी को जुलाई या अगस्त माह में नियुक्ति पत्र मिलने की संभावना है।
