Move to Jagran APP

JPSC Recruitment 2023: झारखंड में CDPO के 64 पदों पर नियुक्ति शुरू, 27 से भरे जाएंगे ऑनलाइन आवेदन

झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों की अनुशंसा पर झारखंड लोक सेवा आयोग तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा लगातार बहाली निकाली जा रही है। इस क्रम में सीडीपीओ के 64 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है।

By Jagran NewsEdited By: Yashodhan SharmaPublished: Thu, 08 Jun 2023 10:55 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jun 2023 10:55 PM (IST)
JPSC Recruitment 2023: झारखंड में CDPO के 64 पदों पर नियुक्ति शुरू, 27 से भरे जाएंगे ऑनलाइन आवेदन
JPSC Recruitment 2023: झारखंड में CDPO के 64 पदों पर नियुक्ति शुरू, 27 से भरे जाएंगे ऑनलाइन आवेदन

राज्य ब्यूरो, रांची: झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों की अनुशंसा पर झारखंड लोक सेवा आयोग तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा लगातार बहाली निकाली जा रही है।

loksabha election banner

64 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

इस क्रम में झारखंड लोक सेवा आयोग ने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की अनुशंसा पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) के 64 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इन पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जून से भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई निर्धारित की गई है।

महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण

कुल पदों में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। नियुक्ति के लिए आवश्यक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार के माध्यम से होगी। प्रारंभिक परीक्षा दो पत्रों की होगी, जिनमें सौ-सौ अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।

कितने अंक लाना है अनिवार्य

मुख्य परीक्षा हिन्दी, सामान्य अध्ययन तथा वैकल्पिक विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। हिन्दी का पत्र 100 अंकों का होगा जिसमें न्यूनतम 30 अंक लाना अनिवार्य होगा। इसके अंक मेधा सूची में नहीं जुड़ेंगे।

सामान्य अध्ययन में दो पत्र होंगे। प्रत्येक पत्र 100 अंक का होगा। वैकल्पिक विषय में गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान तथा श्रम एवं समाज कल्याण विषय में से एक विषय अभ्यर्थियों का चुनना होगा।

इसमें दो पत्रों की परीक्षा होगी तथा प्रत्येक पत्र 200 अंकों का होगा। साक्षात्कार 50 अंकों का होगा। इस परीक्षा में कार्मिक विभाग द्वारा तय न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य होगा।

किस श्रेणी में कितने पद

अनारक्षित :                       34

अनुसूचित जाति :               02

अनुसूचित जनजाति :          21

बीसी वन :                          01

आर्थिक रूप से कमजोर :    06


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.