Move to Jagran APP

झारखंड के विश्‍वविद्यालयों को मिले हिंदी और इतिहास पढ़ाने वाले 27-27 सहायक प्राध्यापक

jharkhand news झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड के विश्‍वविद्यालयों के ल‍िए हिंदी और इतिहास के ल‍िए चयन‍ित सहायक प्राध्यापकों की सूची जारी कर दी है। साक्षात्‍कार के बाद आयोग द्वारा यह परिणाम जारी क‍िया गया है। झारखंड के सभी व‍िश्‍वव‍िद्यालयों के ल‍िए यह शानदार सूचना है।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 08:21 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 08:21 PM (IST)
झारखंड के विश्‍वविद्यालयों को मिले हिंदी और इतिहास पढ़ाने वाले 27-27 सहायक प्राध्यापक
jharkhand news : झारखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापकों की सूची जारी कर दी है।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड के विश्‍वविद्यालयों को हिंदी और इतिहास विषय में क्रमश: 27-27 सहायक प्राध्यापक मिले हैं। झारखंड लोक सेवा आयोग ने विश्‍वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों के बैकलाग पदों पर चल रही नियुक्ति प्रक्रिया के क्रम में सोमवार को इन दोनों विषयों में नियुक्ति के लिए आयोजित साक्षात्कार का परिणाम जारी कर दिया है।

loksabha election banner

व‍िषयवार साक्षात्‍कार के बाद जारी हो रहा पर‍िणाम

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी साक्षात्कार परिणाम में दोनों विषयों में 27-27 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। कुल पद भी इतने ही थे। बता दें कि झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा विषयवार साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है तथा उसका परिणाम प्रकाशित किया जा रहा है।

किस श्रेणी में कितने अभ्यर्थियों की नियुक्ति

  • विषय : हिंदी
  • विनोबा भावे विश्‍वविद्यालय, हजारीबाग : 12 (एसटी : 08, एससी : 01, बीसी वन : 03)
  • रांची विश्वविद्यालय, रांची : 07 (एसटी : 03, एससी : 03, बीसी वन : 01)
  • सिदो कान्हू विश्वविद्यालय, दुमका : 08 (एसटी : 04, एससी : 02, बीसी वन : 02)
  • विषय : इतिहास

  • विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग : 12 (एसटी : 06, एससी : 03, बीसी वन : 03)
  • सिदो कान्हू विश्वविद्यालय, दुमका : 04 (एसटी : 04)
  • नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय, पलामू : 06 (एसटी : 04, एससी : 01, बीसी वन : 01)
  • कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा : 05 (एसटी : 01, एससी : 01, बीसी वन : 02, बीसी टू : 01)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.