Move to Jagran APP

JPSC AE Mains Result 2022: जेपीएससी एई मेंस रिजल्‍ट जारी, सहायक अभियंता नियुक्ति मुख्य परीक्षा का परिणाम देखें @jpsc.gov.in

JPSC AE Mains Result 2022 झारखंड लोक सेवा आयोग जेपीएससी ने झारखंड संयुक्त सहायक अभियंता (सिविल एवं मैकेनिकल) सीधी भर्ती मुख्य परीक्षा का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया। उम्‍मीदवार अपना रिजल्‍ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर लॉग इन करें।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 05:36 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 07:45 PM (IST)
JPSC AE Mains Result 2022: जेपीएससी एई मेंस रिजल्‍ट जारी, सहायक अभियंता नियुक्ति मुख्य परीक्षा का परिणाम देखें @jpsc.gov.in
JPSC AE Mains Result 2022: झारखंड संयुक्त सहायक अभियंता (सिविल एवं मैकेनिकल) सीधी भर्ती मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। JPSC AE Mains Result 2022 झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड संयुक्त सहायक अभियंता (सिविल एवं मैकेनिकल) सीधी भर्ती मुख्य परीक्षा का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया। यह परीक्षा पिछले वर्ष 22-24 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। उम्‍मीदवार अपना रिजल्‍ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट @jpsc.gov.in पर लॉग इन करें। आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 30 मई से होगा। आयोग साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी करेगा।

loksabha election banner

झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड संयुक्त सहायक अभियंता (सिविल एवं मैकेनिकल) सीधी भर्ती मुख्य परीक्षा का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया। यह परीक्षा 22-24 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की गई थी। आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 30 मई से शुरू होगा। आयोग अभ्‍यर्थियों के साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी करेगा। अभ्यर्थी अपना परिणाम झारखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट @jpsc.gov.in पर देख सकते हैं।

JSSC Excise Constable Exam 2022: अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क का कर सकेंगे भुगतान

झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के लिए आनलाइन आवेदन करनेवाले एससी व एसटी श्रेणी के अभ्यर्थी आरक्षण कोटि में बदलाव करने पर परीक्षा शुल्क में अंतर राशि का भुगतान 25 मई तक कर सकते हैं। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने ऐसे 38 अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन नंबर जारी कर दिए हैं। बता दें कि इस परीक्षा के लिए 25 फरवरी से दो अप्रैल तक आनलाइन आवेदन भरे गए थे। आयोग ने परीक्षा शुल्क भुगतान के लिए लिंक खोल दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.