JPSC ने जारी किया वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति मुख्य परीक्षा का परिणाम, 743 अभ्यर्थी सफल
झारखंड लोक सेवा आयोग ने वन क्षेत्र पदाधिकारी मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें कुल 743 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 743 अभ्यर्थी सफल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को देर शाम झारखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इसमें कुल 743 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। यह परीक्षा 21 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित की गई थी।
आयोग ने कहा है कि परिणाम के संबंध में किसी भी त्रुटि/टंकण त्रुटि के संज्ञान में आने पर उसमें सुधार का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा।
सफल अभ्यर्थियों का झारखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी सेवा (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त) नियमावली 2024 के नियम 11 एवं विज्ञापन में निर्धारित शारीरिक समर्थता परीक्षण के मापदंड के अनुसार शारीरिक जांच 22 से 25 जुलाई तक होगी।
इसके लिए चयनित स्थल, तिथि आदि संबंधी सूचना बाद में प्रकाशित की जाएगी। बताते चलें कि इस परीक्षा के माध्यम से कुल 170 पदों पर नियुक्ति होनी है।
