JPSC परीक्षा गड़बड़ी केस में श्वेता गुप्ता की जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो ...और पढ़ें

जेपीएससी गड़बड़ी मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी।
HighLights
जेपीएससी गड़बड़ी मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी।
पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की याचिका पर फैसला सुरक्षित।
राज्य ब्यूरो, रांची। जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में आरोपित जेपीएससी की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत याचिका पर अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया।
याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने पक्ष रखा। उनकी ओर से बताया गया कि टीडीपीएल के चयन में उनकी कोई भूमिका नहीं है। जहां तक व्हाट्सएप पर आंसर की भेजने का मामला है तो वह वेबसाइट पर प्रकाशित होने के बाद भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- झारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज, साहिबगंज के पीडीजे अखिल कुमार का नाम भी शामिल
यह भी पढ़ें- JPSC में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति को लेकर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, दो महीने में प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश
यह भी पढ़ें- 10 वर्षों से काम कर रहे एम्बुलेंस चालक और नाइट वॉचमैन को बड़ी राहत, झारखंड हाईकोर्ट ने नियमित करने का दिया आदेश
