विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranchi Protest: जेपीएससी अभ्यर्थियों का रांची में मौन जुलूस, पुलिसकर्मियों को फूल देकर दिखाई 'गांधीगीरी'

Published: Tue, 11 Aug 2026 09:53 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2026 10:17 PM (IST)

जेपीएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में अभ्यर्थियों ने रांची में मौन जुलूस निकाला।

जयपाल सिंह स्टेडियम से रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे मोबाइल फ्लैशलाइट मार्च में छात्र। (जागरण)

जयपाल सिंह स्टेडियम से रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे मोबाइल फ्लैशलाइट मार्च में छात्र। (जागरण)

HighLights

  1. जेपीएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का मौन जुलूस।

  2. रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मार्च।

  3. छात्रों ने गांधीगीरी दिखाते हुए पुलिसकर्मियों को फूल दिए।

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मंगलवार की शाम अभ्यर्थियों ने मौन जुलूस निकाला।

सोमवार को विधानसभा मार्च के बाद मंगलवार को छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से निकला मौन जुलूस अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचा।

जुलूस से पहले छात्रों से अपील की गई थी कि मार्च के दौरान कोई नारेबाजी नहीं होगी और न ही आपस में बातचीत की जाएगी। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र मौन रहकर जुलूस में शामिल हुए।

छात्रों के हाथों में बैनर और पोस्टर थे, जिनके माध्यम से उन्होंने जेपीएससी की कथित अनियमितताओं के खिलाफ अपनी मांगों और आक्रोश को प्रदर्शित किया।

गांधीगीरी के जरिए जताया विरोध 

मौन जुलूस के दौरान छात्रों ने गांधीगीरी का परिचय देते हुए पुलिसकर्मियों को फूल भी दिए। छात्रों का कहना था कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी है।

जुलूस में किसी तरह की नारेबाजी नहीं की गई। इसके बावजूद बैनर और पोस्टरों के माध्यम से छात्रों ने अपनी मांगों को प्र मुखता से सामने रखा।

मालूम हो कि सोमवार को छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा मार्च किया था। इसके बाद मंगलवार को मौन जुलूस के माध्यम से आंदोलन को आगे बढ़ाया गया।

RANCHI PROTEST (2)

छात्रों का कहना है कि जेपीएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामलों का निष्पक्ष समाधान होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

मंगलवार शाम करीब सात बजे शुरू हुए जुलूस में स्टेडियम में धरना दे रहे छात्र शामिल हुए। स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक पूरे रास्ते छात्र शांतिपूर्वक आगे बढ़ते रहे।

छात्रों ने कहा कि मौन जुलूस के माध्यम से वे सरकार और संबंधित अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं और आंदोलन को शांतिपूर्ण बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान मेन रोड में ट्रैफिक जाम की स्थिति रही।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Band LIVE: रांची में छात्रों ने निकाला मौन मार्च, ABVP के 50 से ज्यादा सदस्यों को पुलिस ने किया डिटेन