JPSC 6th Interview: 24 FEB से होगा छठी सिविल सेवा का साक्षात्कार; देखें JPSC Calendar 2020
जेपीएससी ने एक बार फिर परीक्षाओं के कैलेंडर में संशोधन और तिथियों में बदलाव किया है। अब पांच अप्रैल को सातवीं सिविल सेवा प्रांरभिक परीक्षा होगी।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड लोक सेवा आयोग की छठी सिविल सेवा परीक्षा का साक्षात्कार अब 24 फरवरी से सात मार्च तक होगा। आयोग ने इसकी संशोधित संभावित तिथि जारी की है। इससे पहले जेपीएससी के कैलेंडर के अनुसार इस परीक्षा का साक्षात्कार चार से 16 फरवरी तक संभावित था। आयोग ने अभी तक मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया है। नई संभावित तिथि घोषित होने से इसका परिणाम शीघ्र जारी होने की संभावना बढ़ गई है। आयोग झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार लगभग 6,100 अभ्यर्थियों का ही परिणाम जारी करेगा। इधर, जेपीएससी ने वर्ष 2020 में आयोजित होनेवाली परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया। इसमें कई प्रतियोगिता परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है।
विभिन्न परीक्षाओं की संभावित तिथियां
- - छठी उप समाहर्ता सीमित परीक्षा : 01-02 मार्च
- - जिला खेल पदाधिकारी नियुक्ति का साक्षात्कार : चार-पांच फरवरी
- - संयुक्त सिविल सेवा बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा : 12 अप्रैल
- - सहायक लोक अभियोजक परीक्षा, 2018 : 23-28 मार्च (साक्षात्कार)
- - सहायक निदेशक अनुमंडल कृषि पदाधिकारी परीक्षा, 2015 : 11-16 मई (साक्षात्कार)
- - साइंटिफिक ऑफिसर परीक्षा : 23 फरवरी (लिखित परीक्षा), 21 मार्च (साक्षात्कार)
- - सहायक अभियंता नियुक्ति परीक्षा : 22-24 मार्च (मुख्य परीक्षा), 18 मई से 06 जून (साक्षात्कार)
- - नगर विकास विभाग में एकाउंट आफिसर नियुक्ति : 23 फरवरी (पीटी), 19-21 अप्रैल (लिखित), 25-26 जून (साक्षात्कार)
- - असिस्टेंट इंजीनियर, नगर विकास : 10-21 अप्रैल (मुख्य परीक्षा), 18-22 जून (साक्षात्कार)
- - मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर : 11-13 फरवरी (साक्षात्कार)
- - संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा, 2017-19 : 05 अप्रैल (पीटी), 04-07 जून (मुख्य परीक्षा), 04-14 अगस्त (साक्षात्कार)
- - सिविल जज जूनियर डिविजन नियुक्ति : 20-23 अगस्त (साक्षात्कार)।