Move to Jagran APP

JP Nadda Corona Positive: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव, टल सकता है झारखंड दौरा

JP Nadda Corona Positive भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी साझा की है। होम आइसोलेशन में जाने की बात कही है। नड्डा के कोरोना पाजिटिव होने के कारण उनका जनवरी का झारखंड प्रवास का कार्यक्रम टलने के पूरे आसार हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 09:06 PM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 07:29 AM (IST)
JP Nadda Corona Positive: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव, टल सकता है झारखंड दौरा
JP Nadda Corona Positive: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। JP Nadda Corona Positive भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट््वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। होम आइसोलेशन में भी जाने की बात कही है। नड्डा के कोरोना पाजिटिव होने के कारण उनका जनवरी का झारखंड प्रवास का कार्यक्रम टलने के पूरे आसार हैं। प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बताया कि हम सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना करते हैं। उनके स्वस्थ होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन हमें मिलेगा।

loksabha election banner

बता दें कि जेपी नड्डा का तीन से पांच जनवरी का तीन दिवसीय झारखंड दौरा प्रस्तावित था। इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद अन्नपूर्णा देवी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने भी नड्डा के शीघ्र  स्वस्थ होने की कामना की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.