Ranchi Nagar Nigam Recruitment 2021: रांची नगर निगम में निकली वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी; देखें Details
Ranchi Nagar Nigam Recruitment 2021 रांची को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम अब रात में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा। सड़क किनारे दुकान लगाने वालों की गुमटी ठेला कुर्सी-मेज आदि सामान रात में जब्त कर लिए जाएंगे। इसके लिए इंफोर्समेंट अधिकारियों की बहाली की जाएगी।
रांची, जासं । Ranchi Nagar Nigam Recruitment 2021 नगर निगम अब राजधानी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए रात में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा। सड़क किनारे दुकान लगाने वालों की गुमटी, ठेला, कुर्सी-मेज आदि सामान रात में जब्त कर लिए जाएंगे। इसके लिए 36 इंफोर्समेंट अधिकारियों की बहाली भी की जाएगी। करने जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इन अधिकारियों की बहाली होने के बाद नगर निगम राजधानी में 24 घंटे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा जाएगा।
गौरतलब है कि राजधानी की अधिकतर सड़कों के किनारे झोपड़ी या पान गुमटी लगाकर अतिक्रमण किया जा रहा है। इस कारण सड़कें संकरी हो जाती हैं। इससे जाम भी लग जाता है। नगर निगम इन अवैध दुकानाें को हटाने का लगातार अभियान चलाता है मगर, लोग बाज नहीं आ रहे हैं। नगर निगम की टीम के हटते ही लोग फिर सड़क किनारे जम जाते हैं। यही कारण है कि इंफोर्समेंट अधिकारी के लिए वैकेंसी निकाली गई है।
इंफोर्समेंट अफसर बनना है तो 12 जनवरी तक करें आवेदन
अतिक्रमण अभियान ढंग से चले इसके लिए रांची नगर निगम 36 इंफोर्समेंट अफसरों की बहाली करने जा रहा है। निगम द्वारा इसके लिए विज्ञापन निकाला गया है। 12 जनवरी तक इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। निगम ने इसके लिए शर्त रखी है कि वह एक्स सर्विसमैन हो। साथ ही उसकी उम्र 40 साल से अधिक न हो। मानदेय के रूप में एक इंफोर्समेंट अफसरों को 17 हजार रुपये मासिक दिया जायेगा। ज्ञात हो कि नगर निगम के पास पहले से 17 इंफोर्समेंट अफसर थे। 36 इंफोर्समेंट अफसरों की बहाल होने के बाद इनकी संख्या 53 हो जायेगी।
चार जोन के हिसाब से बनेगी टीम
अतिक्रमण अभियान को प्रभावशाली बनाने के लिए पूरे शहर को चार जोन बांटा जाएगा। फिर इन अफसरों की टीम बनाकर उसे एक-एक जोन की जिम्मेदारी दी जाएगी। रोजाना इन अफसरों को अपने अपने जोन में ही अतिक्रमण अभियान चलाकर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखना होगा। अतिक्रमणकारियों से प्रतिदिन जुर्माना भी वसूला जाएगा।