Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: झामुमो इन 4 उम्मीदवारों पर लगा सकती है दांव, लोकसभा चुनाव में कल्पना सोरेन की होगी एंट्री!

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 12:26 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्‍याशियों की सूची झामुमो जल्‍द जारी करेगी। झामुमो में प्रत्याशियों के नाम पर विचार-विमर्श अंतिम चरण में है। बताया जा रहा है कि चाईबासा सीट झामुमो के कोटे में आ सकती है। इस सीट पर दीपक बिरुवा प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं। बिरुवा फिलहाल चंपई सोरेन सरकार में मंत्री हैं।

    Hero Image
    झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्‍नी कल्‍पना सोरेन।

    राज्य ब्यूरो, रांची। सोमवार को प्रत्याशियों के नाम पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के शीर्ष नेतृत्व ने मंथन किया। दुमका से पार्टी जहां कल्पना सोरेन को चुनाव लड़ाना चाह रही है, वहीं राजमहल सीट से पार्टी के वर्तमान सांसद विजय हांसदा का नाम तय है। गठबंधन के तहत चाईबासा सीट झामुमो कोटे में आने की संभावना है। इस सीट पर दीपक बिरुवा प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं। बिरुवा फिलहाल चंपई सोरेन सरकार में मंत्री हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झामुमो जल्‍द ही उम्‍मीदवारों की सूची जारी करेगा

    जमशेदपुर से पोटका के विधायक संजीव सरदार को उतारे जाने की चर्चा है। गिरिडीह से टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो व गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो टिकट के प्रबल दावेदार हैं। झामुमो जल्द ही उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी करेगा।

    गांडेय से सरफराज अहमद बन सकते हैं प्रत्‍याशी

    झामुमो राज्यसभा की खाली हो रही सीट से गांडेय के पूर्व विधायक सरफराज अहमद को भेजने का मन बना रहा है। यह सीट कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू की अवधि समाप्त होने के बाद रिक्त हो रही है। हालांकि कांग्रेस ने इसे लेकर अभी तक स्थिति नहीं स्पष्ट की है।

    दिल्ली में कांग्रेस प्रत्याशियों पर मंथन

    उधर दिल्ली में कांग्रेस के प्रत्याशियों को लेकर भी मंथन का दौर सोमवार को चला। प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने विमर्श किया। चंपई सरकार में कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों के साथ भी सलाह मांगा गया है। भाजपा द्वारा 11 सीटों पर प्रत्याशी का नाम घोषित करने के बाद आइएनडीआइए पर दबाव बढ़ गया है।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: झारखंड की इन सीटों पर किसे मिलेगा टिकट? जल्द होगा सस्पेंस खत्म, भाजपा नेता ने कर दिया स्टैंड क्लियर

    यह भी पढ़ें: 'अलग झारखंड बनाने का श्रेय...', भाजपा नेता ने JMM पर साधा निशाना; बोले- कांग्रेस और राजद तो...

    comedy show banner
    comedy show banner