विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन पर संकट, लोकपाल में 25 अगस्त को सुनवाई, हाथ धोकर पीछे पड़े निशिकांत दुबे

By M EkhlaqueEdited By:
Published: Tue, 09 Aug 2022 10:10 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 10:12 PM (IST)

Shibu Soren News भाजपा सांसद डा निशिकांत दुबे की शिकायत पर लोकपाल के समक्ष शिबू सोरेन मामले में सुनवाई होगी। ...और पढ़ें

Jharkhand politics: लोकपाल ने सांसद शिबू सोरेन को 25 अगस्त को उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
Jharkhand politics: लोकपाल ने सांसद शिबू सोरेन को 25 अगस्त को उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड के गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा भारत के लोकपाल को की गई शिकायत के मद्देनजर पूर्व कोयला मंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन के खिलाफ 25 अगस्त को सुनवाई होगी। सांसद ने पांच अगस्त, 2020 को भारत के लोकपाल को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि कोयला मंत्री के पद पर रहते हुए शिबू सोरेन और उनके परिवार के लोगों ने अकूत संपत्ति अर्जित की। यह संपत्ति झारखंड समेत देश के अन्य राज्यों में है। लगभग तीन दर्जन अचल संपत्ति की सूची लोकपाल को सौंपी गई थी।

लोकपाल के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश

इस शिकायत के आलोक में लोकपाल में शिबू सोरेन के परिवार के सदस्यों ने अपने पक्ष से लोकपाल को अवगत करा दिया है। इस मामले में लोकपाल ने शिबू सोरेन को स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से 25 अगस्त को उपस्थित होने का निर्देश दिया है। इस संबंध में निर्गत निर्देश में कहा गया है कि सबकुछ सीबीआइ के रिकार्ड में है। इसकी गंभीरता को देखते हुए प्रथमदृष्टया मामला बनता है। भारत के लोकपाल ने चार अगस्त को इससे संबंधित आदेश जारी किया है। सुनवाई न्यायिक सदस्य जस्टिस अभिलाषा कुमारी, महेन्द्र सिंह और इंद्रजीत पी गौतम की खंडपीठ में हुई। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी इंटरनेट माध्यम से दी है।

हेमंत परिवार से निशिकांत की पुरानी दुश्मनी

मालूम हो कि डा निशिकांत दुबे पिछले कई वर्षों से हेमंत सोरेन, बसंत सोरेन और शिबू सोरेन के पीछे हाथ धोकर पड़े हुए हैं। भाजपा सांसद कई बार सोरेन परिवार पर मनी लांड्रिंग और अवैध खनन से अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा चुके हैं। इतना ही नहीं भाजपा सांसद ने हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद और खान विभाग की सचिव रह चुकी आइएएस पूजा सिंघल पर भी आरोप लगाया था कि सभी हेमंत सोरेन के भ्रष्टाचार के सहयोगी रहे हैं। वह ईडी की कार्रवाई से पहले ही इशारों में बताते रहे हैं कि जांच एजेंसी के निशाने पर कौन कौन लोग हैं। उनकी भविष्यवाणी सही भी साबित होती रही है। झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार से निशिकांत दुबे की दुश्मनी काफी पुरानी है। वह भाजपा के इकलौते ऐसे नेता हैं, जो मुखर होकर हेमंत सरकार के खिलाफ बोलते रहते हैं।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पढ़िए टवीट-