Move to Jagran APP

अपनी पार्टी से ज्यादा कांग्रेस के काम आए झामुमो विधायक

झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस झारखंड विकास मोर्चा और राजद ने मिलकर लोकसभा चुनाव लडऩे का निर्णय तो लिया लेकिन परिणाम के साथ ही ये दल आपस में उलझ गए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 12 Jun 2019 06:48 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2019 06:51 PM (IST)
अपनी पार्टी से ज्यादा कांग्रेस के काम आए झामुमो विधायक
अपनी पार्टी से ज्यादा कांग्रेस के काम आए झामुमो विधायक

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand - झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, झारखंड विकास मोर्चा और राजद ने मिलकर लोकसभा चुनाव लडऩे का निर्णय तो लिया लेकिन परिणाम के साथ ही ये दल आपस में उलझ गए। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस (Congress) के कार्यकर्ताओं का अपेक्षित सहयोग लोकसभा चुनाव में नहीं मिला तो कांग्रेस के कई जिलाध्यक्ष भी झामुमो के विरुद्ध आग उगल गए। दोनों पार्टियों से एक-एक उम्मीदवार की जीत हुई और दोनों को आपस में टीस भी है।

loksabha election banner

जो भी हो, विधायकवार आंकड़े देखें तो यही समझ में आता है कि झामुमो (JMM) के विधायक अपनी पार्टी से अधिक कांग्रेस (Congress) उम्मीदवार के काम आए तो कांग्रेस (Jharkhand Congress) के विधायक जितना पार्टी के काम आए, उतना ही झामुमो के। राजद का कोई विधायक नहीं है और झाविमो के विधायक खुद के भी काम नहीं आ सके। इनके क्षेत्र में कहीं महागठबंधन को बढ़त नहीं मिली। लोकसभा चुनाव परिणाम से महागठबंधन सदमे में है। नेताओं को समझ में नहीं आ रहा है कि कहां क्या हुआ।

इसी में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का क्रम भी चल रहा है। झामुमो ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का वोट उनके उम्मीदवारों के लिए कन्वर्ट नहीं हो सका और संगठन का साथ नहीं मिला तो कांग्रेस ने भी आरोप उलट दिए। ऐसे में हकीकत सबके सामने है। सूक्ष्म विश्लेषण में आंकड़े दोनों पार्टियों को लड़ाने वाले ही दिख रहे हैं। लोहरदगा में कड़ी टक्कर के बावजूद भाजपा जीती और जीत का अंतर लगभग उतना ही है जितने से बिशुनपुर में कांग्रेस पीछे रही। यहां झामुमो के विधायक चमरा लिंडा हैं।

कांग्रेस को बढ़त : 4/9

दो झामुमो के और दो कांग्रेस को बढ़त दिला गए

देखिए रिजल्ट

1. बरही : मनोज यादव : भाजपा को बढ़त

2. बड़कागांव : निर्मला देवी : भाजपा को बढ़त

3. जरमुंडी : बादल पत्रलेख : भाजपा को बढ़त

4. पांकी : देवेंद्र कुमार सिंह : भाजपा को बढ़त

5. लोहरदगा : सुखदेव भगत : भाजपा को बढ़त

6. कोलेबिरा : नमन विक्सल कोंगाड़ी : कांग्रेस को बढ़त

7. जगन्नाथपुर : गीता कोड़ा : कांग्रेस को बढ़त

8. पाकुड़ : आलमगीर आलम : झामुमो को बढ़त

9. जामताड़ा : इरफान अंसारी : झामुमो को बढ़त

झामुमो को बढ़त : 9/19

चार झामुमो के और पांच कांग्रेस के काम आए

यह है परिणाम

1. बरहेट : हेमंत सोरेन : झामुमो को बढ़त

2. लिट्टीपाड़ा : साइमन मरांडी : झामुमो को बढ़त

3. महेशपुर : स्टीफन मरांडी : झामुमो को बढ़त

4. शिकारीपाड़ा : नलिन सोरेन : झामुमो को बढ़त

5. मनोहरपुर : जोबा मांझी : कांग्रेस को बढ़त

6. चक्रधरपुर : शशिभूषण सामड़ : कांग्रेस को बढ़त

7. चाईबासा : दीपक बिरुआ : कांग्रेस को बढ़त

8. मझगांव : निरल पूर्ति : कांग्रेस को बढ़त

9. तोरपा : पौलुस सोरेन : कांग्रेस को बढ़त

10. जामा : सीता सोरेन : भाजपा को बढ़त

11. डुमरी : जगरनाथ महतो : आजसू को बढ़त

12. गोमिया : बबीता देवी : आजसू को बढ़त

13. बहरागोड़ा : कुणाल षाड़ंगी : भाजपा को बढ़त

14. खरसावां : दशरथ गगराई : भाजपा को बढ़त

15. सरायकेला : चंपई सोरेन : भाजपा को बढ़त

16. नाला : रविंद्र नाथ महतो : भाजपा को बढ़त

17. मांडू : जयप्रकाश भाई पटेल : भाजपा को बढ़त

18. सिल्ली : सीमा देवी : भाजपा को बढ़त

19. बिशुनपुर : चमरा लिंडा : भाजपा को बढ़त

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.