विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंपई के गृहक्षेत्र में बड़े 'खेल' की तैयारी, हेमंत सोरेन ने तैयार किया प्लान; इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी

Published: Wed, 25 Sep 2024 06:24 PM (IST)

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के गृहक्षेत्र सरायकेला-खरसावां में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए जिला ...और पढ़ें

बीजेपी नेता चंपई सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। फाइल फोटो
बीजेपी नेता चंपई सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। फाइल फोटो

HighLights

  1. चंपई सोरेन के गृहक्षेत्र सरायकेला में झामुमो ने पुनर्गठित की कमेटी
  2. नगर में संयोजक मंडली गठन की घोषणा की केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने

राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के गृहक्षेत्र सरायकेला-खरसावां में अपनी धमक बरकरार रखने में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूरी गंभीरता से लगा हुआ है। भाजपा में शामिल होने के बाद चंपई सोरेन काफी सक्रिय हैं। इसे ध्यान में रखते हुए झामुमो की केंद्रीय कमेटी ने सरायकेला जिला और नगर कमेटियों का पुनर्गठन किया है।

बुधवार को झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने इसकी घोषणा की। इस संबंध में स्थानीय समिति की अनुशंसा प्राप्त होने के बाद सूची जारी की गई है।

किसे मिले कौन-सी जिम्मेवारी?

सरायकेला जिला समिति के अध्यक्ष डा. शुभेन्दु महतो होंगे, जबकि मुरतेज अंसारी, संजय प्रधान, मुंडा बेसरा, पवित्र वर्मन, भोला महंती, बिशु हेम्ब्रम और अमृत महतो उपाध्यक्ष, बुद्धेश्वर मार्डी सचिव, धानु मुखी और सुनाराम मुर्मू संगठन सचिव, करम सिंह मुंडा, धरमु गोप, सोमा पूर्ति, अक्षय मंडल और अजीत प्रधान संयुक्त सचिव एवं मनोहर कर्मकार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी प्रकार सरायकेला जिला समिति को तत्काल प्रभाव से भंग करते जितेंद्र आचार्य को मुख्य संयोजक बनाया गया है, जबकि अभिषेक सिंहदेव, गोविंद डोगरा, गौतम नायक, आशीष सरदार, केदार अग्रवाल, मनोज सामल, तपन कामिला, राजू महांती, अनुरोध प्रमाणिक और ऋषभ सेक्सेरिया को संयोजक बनाया गया है।

केंद्रीय समिति ने निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द स्थानीय समितियों का गठन कर मुख्यालय को सूचित करें।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics: 'मैं कसम लेता हूं कि...', चंपई के गढ़ में दहाड़े शिवराज सिंह चौहान; हेमंत सोरेन पर फूटा गुस्सा

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics: चंपई ने चल दी अपनी 'चाल', अब हेमंत सोरेन की बारी; पल-पल बदल रही सियासी पिक्चर