झामुमो ने 300 प्रवासी मजदूरों को कराया भोजन, मास्क बांटा
राची झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ महुआ माजी एवं राची जिला कोषाध्यक्ष
जासं, राची : झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ महुआ माजी एवं राची जिला कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय सचिव परविंदर सिंह नामधारी ने लगभग 300 प्रवासी मजदूरों को काटाटोली बस स्टैंड, खेलगाव और बूटी मोड़ में भोजन एवं मास्क उपलब्ध कराया। इसके साथ ही रिम्स के डी-ब्लॉक के जरूरतमंद लोगों को भी भोजन वितरण किया। खेल गाव स्थित जहा प्रवासी मजदूरों को ठहराने की व्यवस्था की गई है वहा सेवारत अधिकारियों को उनकी सुरक्षा के लिए पीपीई किट उपलब्ध कराया।
--
बीजेपी आइटी सेल ने जरूरतमंदों के खिलाई खिचड़ी
जागरण संवाददाता, रांची : भारतीय जनता पार्टी राची महानगर आइटी सेल संयोजक रोहित शारदा के नेतृत्व में मंगलवार को डोरंडा स्थित श्री राम भरत मिलाप कार्यालय में सफाईकर्मियों एवं राहगीरों के बीच खिचड़ी एवं सेव के जूस का वितरण किया। साथ ही, 14 प्रवासी मजदूरों को बिरसा चौक से कोलकाता जाने वालों को दोपहर का भोजन कराया गया। सेवा में रोहित शारदा विनय ठाकुर, नैना देवी, बलवीर जैन, संतोष कुमार, अजय गौड़, विनोद कुमार साहू सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।
---
30 परिवारों को राशन दिया
रांची : मारवाड़ी युवा मंच राची दक्षिण शाखा ने झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से खोकमा टोली हिनू के 30 परिवारों को राशन उपलब्ध दिया। राशन उपलब्ध कराने में शाखा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पिलानिया ,राजीव केडिया, पवन अग्रवाल, मधु पिलानिया, उर्मिला मोटानी ,अंजना अग्रवाल, अनुपमा विजय की विशेष योगदान रहा।
..............
मरीजों के साथ भेदभाव ना करें: डॉ एसके निराला
्रजासं, रांची: छात्र क्लब पर्यावरण मंच के संरक्षक नीलम शर्मा के नेतृत्व में द्वारिकानगर महिलौंग स्थित द्वारिका हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ एसके निराला को मंगलवार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्र क्लब के संस्थापक अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा एवं गैलेक्सी सोलर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के रीजनल डायरेक्टर रामिसेक चौधरी मौजूद थे। मौके पर डॉ निराला ने कहा कि मरीजों के साथ भेदभाव ना करें। उन्होंने गाव के लोगों को कोरोना वायरस के लक्षण बताते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी। वहीं, 160 जरूरतमंदों के बीच मास्क, सैनिटाइजर, ब्रेड, बिस्कुट आदि बांटे गए।