Bihar Assembly Elections: झामुमो ने पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नाम किए घोषित
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पांच प्रत्याशियों के नाम की घोषणा गुरुवार को की। चकाई से एलिजाबेथ सोरेन झाझा से अजीत कुमार कटोरिया से अजेला हांसदा मनिहारी से फूलमणी हेम्ब्रमऔर धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से अशोक कुमार हांसदा को झामुमो ने उम्मीदवार...
रांची (राज्य ब्यूरो) । झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पांच प्रत्याशियों के नाम की घोषणा गुरुवार को की। चकाई से एलिजाबेथ सोरेन, झाझा से अजीत कुमार, कटोरिया से अजेला हांसदा, मनिहारी से फूलमणी हेम्ब्रमऔर धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से अशोक कुमार हांसदा को झामुमो ने उम्मीदवार बनाया है। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह जानकारी दी।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजद के साथ गठबंधन नहीं हो पाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया था। इससे पहले बिहार में राजद के साथ तालमेल नहीं होने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि बिहार विधानसभा चुनाव के राजनीतिक समीकरण में चीजें झामुमो के हिसाब से फिट नहीं बैठी। राजद नेता तेजस्वी के प्रस्ताव को झामुमो संगठन ने स्वीकार नहीं किया। बिहार में विपक्षी गठबंधन से अलग रहकर झामुमो के प्रत्याशी विधानसभा की विभिन्न सीटों पर लड़ेंगे। जहां राजद के प्रत्याशी होंगे, वहां झामुमो दोस्ताना संघर्ष करेगा।
इसके अलावा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह भी कहा था कि समय के साथ राजनीतिक दायरा भी बढ़ता है, झामुमो का भी संगठनात्मक विस्तार हो रहा है। इसलिए बिहार में झामुमो का चुनाव चिह्न जब्त कर लिया गया, लेकिन इससे कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारी उत्साहित हुए हैं। चुनाव के विभिन्न चरणों के साथ झामुमो विभिन्न सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करेगा।