झारखंड नगर निकाय चुनाव में JMM का दावा, जनता के भरोसे जीतेगी शहर की सरकार
झामुमो ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि ...और पढ़ें

झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, रांची। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बड़ा सियासी बयान देकर चुनावी माहौल गर्म कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस बार शहर की सरकार में झामुमो का ही कब्जा होगा और पार्टी जनता के भरोसे पर चुनाव मैदान में उतरी है।
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झामुमो का असली गठबंधन किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि जनता के साथ है। हम जनता के साथ गठबंधन करते हैं और इसे कभी नहीं तोड़ते। यही वजह है कि राज्य में जब हमारी सरकार है तो शहर और गांव दोनों में हमारा ही नेतृत्व होगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव का समीकरण अलग होता है, जबकि नगर निकाय चुनाव स्थानीय मुद्दों और जनता की जरूरतों से जुड़ा होता है।
ऐसे में झामुमो स्थानीय नेतृत्व को आगे बढ़ाकर शहरी विकास को नई दिशा देना चाहता है। झामुमो ने रांची सहित राज्य के सभी प्रमुख नगर निकायों में मेयर पद के लिए अपने समर्थित उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। पार्टी का मानना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का सीधा लाभ शहरी क्षेत्रों में भी दिखेगा और जनता उसी पर भरोसा जताएगी।
समर्थित प्रत्याशियों की सूची
- चास नगर निगम से उमेश ठाकुर
- आदित्यपुर से भुगलु सोरेन
- देवघर से रवि कुमार रावत
- हजारीबाग से विकास राणा
- गिरिडीह से प्रमिला मेहता
- मेदिनीनगर से पूनम सिंह
- धनबाद से शेखर अग्रवाल
यह भी पढ़ें- झारखंड हाई कोर्ट: मैट्रिक स्टूडेंट को हिरासत में रखने के मामले में हुई सुनवाई, चतरा SP हुए हाजिर
