आदिवासियों को जंगल से बेदखल करने के विरोध में झामुमो ने दिया धरना
Jharkhand. झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने राज्य की रघुवर सरकार पर आरोप लगाया कि झामुमो ने आदिवासी-वनवासी पर अत्याचार किया जा रहा है।
रांची, जेएनएन। झारखंड की प्रमुख विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सोमवार को राजधानी रांची में धरना-प्रदर्शन किया। आदिवासी-वनवासी को जंगल से बेदखल करने के विरोध में झामुमो ने राजभवन के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में आदिवासी-वनवासी पर अत्याचार किया जा रहा है। वन पर निर्भर आदिवासियों को बेदखल किया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से हेमंत सोरेन के अलावा महुआ माजी, और अन्य नेता शामिल रहे।
धरना-प्रदर्शन के बाद झामुमो ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिला और उन्हें वनाधिकार कानूनों के जन विरोधी संशोधनों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में महुआ माजी, चंपई सोरेन, स्टीफर मरांडी, नलिन सोरेन, जगरन्नाथ महतो आदि नेता मुख्य रूप से शामिल थे।