Lalu Prasad Yadav : लालू से मिले समधी-समधन, कहा-बहुत तनाव में हैं राजद सुप्रीमो
Jitendra Yadav and Asha Devi met Lalu Prasad Yadav. रांची के रिम्स में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे राजद सुप्रीमो से उनके समधी जितेंद्र यादव ने मुलाकात की है।
रांची, जासं। रांची के रिम्स में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से उनके समधी जितेंद्र यादव ने शनिवार को मुलाकात की है। इस क्रम में समधन आशा यादव ने भी लालू से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा। समधी जितेंद्र यादव ने कहा कि लालू की तबीयत में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है। उनका शुगर बढ़ा हुआ है। चेहरे में सूजन है। वे बहुत तनाव में हैं। उन्होंने कहा कि लालू से मिलने वे दो-तीन महीने पहले भी यहां आए थे। आशा यादव ने कहा कि लालू से मिलकर उनकी सेहत की जानकारी ली।
रांची के रिम्स में लालू प्रसाद यादव से मिलने जातीं आशा यादव।
रिम्स में भर्ती राजद अध्यक्ष लाल प्रसाद से मिलने पहुंचे उनके समधी जितेंद्र यादव ने कहा कि कोई राजनीतिक बात उनसे नहीं हुई। बस सेहत के बारे में जानने आया था। लालू प्रसाद की तबीयत ठीक नहीं है। वे टेंशन के दौर से गुजर रहे हैं। जिस व्यक्ति को पूरे हिंदुस्तान के लोगों से बात करने की आदत थी आज चंद लोगों से भी बात करने में मुश्किल हो रही है। वे परेशान हैं।
लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे उनके समधी जितेंद्र यादव।