विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में स्टार्टअप को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म, 75 से अधिक फाउंडर्स ने निवेशकों के साथ साझा किए आइडिया

Published: Thu, 17 Sep 2026 07:15 PM (IST)

झारखंड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जिडको) राज्य में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. जिडको झारखंड में स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की कवायद में जुटा।

  2. टैली स्टार्टअप कलेक्टिव-रांची चैप्टर में 75 से अधिक फाउंडर्स ने भाग लिया।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने तथा उभरते उद्यमियों को निवेशकों, मेंटर्स और उद्योग विशेषज्ञों से जोड़ने के उद्देश्य से झारखंड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जिडको) की ओर से राज्य में स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की कवायद की जा रही है।

इसके तहत टैली स्टार्टअप कलेक्टिव-रांची चैप्टर के नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 75 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स की भागीदारी रही। पांच चयनित स्टार्टअप्स को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान जिडको के महाप्रबंधक संजय कुमार साहू तथा चीफ इनेबलर शुभम राज ने राज्य में स्टार्टअप्स एवं नवाचार आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए संस्थागत सहयोग, उद्योग जगत से जुड़ाव और मजबूत स्टार्टअप नेटवर्क की भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस आयोजन ने राज्य के उद्यमियों को निवेश की तैयारी, व्यवसाय को विस्तार देने, प्रभावी पिच तैयार करने और निवेशकों के साथ दीर्घकालिक संबंध विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सीधे विशेषज्ञों से संवाद का अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान टैली साल्यूशंस के एजीएम गौतम चक्रवर्ती ने स्टार्टअप्स के लिए तकनीक एवं व्यावसायिक समाधानों से जुड़े पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।

निवेश एवं फंडिंग से जुड़े सत्रों में ए स्क्वायर कैपिटल की प्रबंध निदेश चाहत अग्रवाल एवं वीसी ग्रिड के कुमार धीरज, मिशन ब्लू फाउंडेशन के पंकज सोनी ने स्टार्टअप फाउंडर्स के साथ अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान पांच स्टार्टअप्स को निवेशकों के साथ सीधे संवाद का अवसर दिया गया। 

यह भी पढ़ें- कोयले की बादशाहत के बाद झारखंड की नई तैयारी, अब लिथियम-पन्ना समेत महत्वपूर्ण खनिजों पर बढ़ेगा फोकस