यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Budget Session 2022: झारखंड विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही शुरू... जगन्नाथ महतो विधायकों को गिफ्ट देंगे साइकिल
Jharkhand Budget Session 2022 झारखंड विधानसभा में आज यानी गुरूवार को झारखंड बजट सत्र की कार्यवाही आरंभ हो गई है। ...और पढ़ें

रांची, (राज्य ब्यूरो)। Jharkhand Budget Session 2022 झारखंड विधानसभा में आज यानी गुरूवार को झारखंड बजट सत्र के लिए विधानसभा की कार्यवाही आरंभ कर दी गई है। हम आपको झारखंड विधानसभा से जुड़ी पल-पल की तमाम अपडेट से यहां अवगत कराएंगे। पक्ष और विपक्ष ने क्या कहा और स्पीकर ने अपनी प्रतिक्रिया में क्या कुछ कहा, देखिए...
भाजपा विधायक ने जमीन की विवरणी आफलाइन देखने की व्यवस्था पर उठाया सवाल
जमीन की विवरणी आनलाइन देखने की व्यवस्था पिछले वर्ष जून माह खत्म किए जाने पर भाजपा विधायक विरंची नारायण ने सवाल उठाया। सरकार के जवाब में मंत्री हफीजुल अंसारी ने कहा कि राजस्व बढ़ाने के लिए जमीन की आफलाइन सर्च की व्यवस्था शुरू की गई है। इससे पांच करोड़ रुपये राजस्व के रूप में प्राप्त भी हुए। इसपर विरंची ने कहा कि आनलाइन सर्च की व्यवस्था खत्म करने से जमीन माफिया को फायदा मिलेगा। प्रभारी मंत्री ने जमीन सार्वजनिक करने पर निजता के हनन की भी बात कही। इसपर विरंची ने सरकार पर आरोप लगाया कि ऐसा भू-माफिया को संरक्षण देने के लिए किया गया है। हालांकि मंत्री ने उक्त आदेश की समीक्षा करने तथा दूसरे राज्यों की व्यवस्था का अध्ययन कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
भाजपा विधायक ने ली चुटकी, स्पीकर ने कहा...
भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने ली चुटकी, सत्ता पक्ष का चेहरा क्यों उतरा हुआ है? शायद चुनाव नतीजा के कारण। इसपर स्पीकर ने कहा कि सत्ता पक्ष को काम करना पड़ता है इसलिए। भानु ने कहा कि आज कुछ ज्यादा ही चेहरा उतरा हुआ है।
बोकोरो के नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला विधानसभा में उठा
बोकोरो के पेटरवार स्थित बुंडू पंचायत में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला विधानसभा में उठा। भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि झारखंड में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। सरकार कुछ नही करती। आजसू विधायक लंबोदर महतो ने भी यह मामला उठाया। उन्होंने इस मामले की लीपापोती करने का आरोप जिला प्रशासन पर लगाया। दोनों विधायकों ने मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करने तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
आंगनबाड़ी सखियों की सेवा और मानदेय पर शीघ्र निर्णय लेगी झारखंड सरकार
आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत पोषण सखियों की सेवा और मानदेय पर झारखंड सरकार शीघ्र निर्णय लेगी। इसपर सरकार विचार कर रही है। महिला एवं बाल विकास मंत्री जोबा मांझी ने यह जानकारी सदन को दी। उन्होंने कहा कि केंद्र ने इनका मानदेय बंद कर दिया गया है। इस स्थिति में इनका मानदेय कई माह से लंबित है।
जगन्नाथ महतो विधायकों को गिफ्ट देंगे साइकिल
सभी विधायकों को मंत्री जगन्नाथ महतो का गिफ्ट। सभी विधायकों को जगन्नाथ महतो साइकिल गिफ्ट में देंगे। आपको बता दें कि विधानसभा के सम्मेलन कक्ष में जगन्नाथ महतो द्वारा गिफ्ट किया गया साइकिल का वितरण होगा।
.jpg)
इन साइकिलों को किया जाएगा वितरण।
(1).jpg)
इस सम्मेलन कक्ष में किया जाएगा वितरण।
