Move to Jagran APP

Jharkhand Weather: छठ पूजा पर देखने को मिलेगी ठिठुरन, भूलकर भी न करें ये गलती; 20 नवंबर तक ऐसा रहेगा राज्य का मौसम

Jharkhand Weather Today झारखंड के मौसम में ठंड का असर देखने को मिलने लगा है। रांची व आसपास के क्षेत्रों में खासकर जहां हरियाली अधिक है वहां अहले सुबह और देर रात कोहरे का असर दिखने लगा है। लोग ऊनी कपड़ों का इस्तेमाल करने लगे हैं। अबकी बार छठ पूजा के दौरान ठिठुरन का असर देखने को मिलेगा ।

By kumar GauravEdited By: Aysha SheikhPublished: Fri, 17 Nov 2023 07:50 AM (IST)Updated: Fri, 17 Nov 2023 07:50 AM (IST)
Jharkhand Weather: छठ पूजा पर देखने को मिलेगी ठिठुरन, भूलकर भी न करें ये गलती

जासं, रांची। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। लोग ऊनी कपड़े का इस्तेमाल दिन में भी करने लगे हैं। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र शुक्रवार को चक्रवात में तब्दील हो सकता है।

इसका असर झारखंड में भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। रांची व आसपास के क्षेत्रों में खासकर जहां हरियाली अधिक है वहां अहले सुबह और देर रात कोहरे का असर दिखने लगा है। हालांकि मौसम पूर्वानुमान में आने वाले पांच दिनों तक आसमान साफ रहने की बात कही गई है।

छठ महापर्व पर बढ़ सकती है ठंड

17 नवंबर से नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है। इस दौरान ठंड बढ़ सकती है। छठ घाट पर जाने से पहले लोग ठंड से बचाव के उपाय कर लें। ठंडी हवाओं के बहने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अबकी बार छठ पूजा के दौरान ठिठुरन का असर देखने को मिलेगा।

खासकर छठ पूजा के दिन लोगों को अर्घ्य देने गर्म कपड़े पहनकर ही जाना होगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं हैं। इस दौरान मौसम के शुष्क रहने का भी अनुमान है।

रांची का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी में सुबह और देर रात धुंध और कुहासे का असर देखने को मिल रहा है। तेज धूप का भी असर कम हो रहा है लोग सुबह धूप का लुत्फ उठा रहे हैं।

ऐसा रहेगा राज्य का मौसम

  • 17 नवंबर : आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा मौसम शुष्क रहेगा
  • 18 नवंबर : आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा
  • 19 नवंबर : आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा
  • 20 नवंबर : आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।

ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम

  • 17 नवंबर : आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस
  • 18 नवंबर : आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस
  • 19 नवंबर : आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस
  • 20 नवंबर : आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस।

सेहत का रखें ख्याल

राजधानी में दिनोंदिन तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। ऐसे में सुबह की ठंड ब्लड प्रेशर के मरीज लिए जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे मरीज को सुबह में निकलने पर ब्रेन स्ट्रोक का खतरा हो सकता है। ब्रेन स्ट्रोक की सबसे ज्यादा मामले नवंबर, दिसंबर और जनवरी में ही मिलते हैं।

विशेषज्ञ बताते हैं सर्दियों में सबसे ज्यादा ब्रेन स्ट्रोक के खतरे ब्लड प्रेशर के मरीज को होते हैं। ऐसे में मरीज को धूप निकलने के बाद मार्निंग वाक पर निकलना चाहिए। ठंड जैसे-जैसे बढ़ती है, इससे हमारे शरीर की नस सिकुड़ती है। ब्लड प्रेशर के मरीज में रक्त का प्रवाह तेजी से होता है।

इन बातों का रखें ख्याल

  • धूप निकलने के बाद मार्निंग वाक पर जाएं, एकांत जगह पर मार्निंग वाक न करें
  • ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए सुबह की जगह शाम में मार्निंग वाक बेहतर रहेगा
  • 50 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए सावधानी रखने की आवश्यकता है
  • खाना में गरम और ताजा खाद्य पदार्थ का ही सेवन करें, बाहरी खाना से परहेज करें
  • किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो तुरंत अपने चिकित्सक से संपर्क करें

ये भी पढे़ं -

Bihar Weather: महापर्व छठ पर ऐसा रहेगा मौसम, सुबह-शाम छाएगी धुंध; गया में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.