Jharkhand Weather Update: हीटवेव से बेहाल झारखंड में आज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेगी हवा
झारखंड में भीषण गर्मी और हीटवेव से लोग परेशान हैं, खासकर उत्तर-पश्चिमी जिलों में। हालांकि, 21 मई को राज्य के ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड तस्वीर
HighLights
झारखंड में भीषण गर्मी और हीटवेव से जनजीवन प्रभावित।
21 मई को बारिश, आंधी, बिजली गिरने का येलो अलर्ट।
राज्य में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
जागरण संवाददाता, रांची। रांची समेत पूरे राज्य में तपती गर्मी से आम जनमानस प्रभावित है। लोग दोपहर में घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं।राज्य के अधिकांश हिस्से हीटवेव की चपेट में है।
विशेषकर उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों के जिले पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में हीटवेव ने आमजनों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि, रांची व आसपास के जिलों में भी हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है और लोगों को वर्षापात होने का इंतजार है।
21 मई को बारिश होने की संभावना
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में संकेत दिया गया है कि राज्य के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र को छोड़कर शेष हिस्सों में 21 मई को कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ वर्षापात होने की संभावना है, इसके लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। यह स्थिति पूरे राज्य में 26 मई तक बनी रहेगी।
ऐसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की व कुछेक जगहों पर भारी वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षापात 14.4 मिमी पूर्वी सिंहभूम के गुड़बंदा में रिकॉर्ड किया गया।
वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रांची के नामकुम का रिकार्ड किया गया।
रांची का अधिकतम 37.4 डिग्री सेल्सियस
वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले पांच दिनों तक यानी 21 से 25 मई के बीच अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग को छोड़कर शेष हिस्सों में कहीं कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की पूरी संभावना है।
ऐसा रहेगा रांची में अगले चार दिनों का तापमान
- 21 मई : अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस
- 22 मई : अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस
- 23 मई : अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस
- 24 मई : अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस
