Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: 15 से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश

राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में अगले 48 घंटे तक आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक मंगलवार से बुधवार तक मौसम ठीक रहने का अनुमान है। आगामी 15 अप्रैल से मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा।

By Vikram GiriEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 08:25 AM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 08:25 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: 15 से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश
15 से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में अगले 48 घंटे तक आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक मंगलवार से बुधवार तक मौसम ठीक रहने का अनुमान है। वहीं 15 अप्रैल से मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। 18 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटे के बीच शहर के अधिकतम तापमान में 1.5 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

loksabha election banner

तापमान 38 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। मौसम में बदलाव के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती हैं। पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 49 फीसद तथा न्यूनतम 31 फीसद दर्ज किया गया।

लगातार तापमान में हो रहा परिवर्तन, रखें अपनी सेहत का ख्याल

शहर के तापमान में लगातार परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में जरूरी है शहरवासी अपनी सेहत का ख्याल रखें। डॉक्टर अभिषेक ने बताया कि थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। सामान्य तौर पर इन दिनों सर्दी खांसी बुखार और डायरिया के मामले आते रहते हैं। कोरोना संक्रमण के प्रसार के कारण हालात ज्यादा चिंताजनक होगा। ऐसे में जरूरी है कि लोग अपने स्वास्थ्य विशेष ध्यान रखें। खान-पान से लेकर बाहर निकलने के दौरान सतर्कता बनाए रखने की आवश्यकता है। मास्क का हर हाल में प्रयोग करें। इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन अनिवार्य है।

मौसम का पूर्वानुमान

तिथि                     न्यूनतम तापमान      अधिकतम तापमान           पूर्वानुमान

13-अप्रैल                 22.0                                 38.0             आसमान रहेगा साफ

14-अप्रैल                 23.0                                 38.0             आसमान रहेगा साफ

15-अप्रैल                 24.0                                 37.0    आसमान में रहेंगे बादल, गरज के साथ बारिश संभव,

16-अप्रैल                 24.0                                37.0    आसमान में रहेंगे बादल, गरज के साथ बारिश संभव,

17-अप्रैल                 24.0                                37.0   आसमान में रहेंगे बादल, गरज के साथ बारिश संभव,

18-अप्रैल                 23.0                                36.0    आसमान में रहेंगे बादल, गरज के साथ बारिश संभव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.