Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: अभी चार दिन और छाए रहेंगे बादल, बारिश की भी संभावना

राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में आसमान में बादल रहेंगे। बारिश की संभावना बरकरार है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार आगामी 8 मई तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। आगामी 9 और 10 मई को बादल रहेंगे। 11 मई से मौसम साफ होने का अनुमान है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 06 May 2021 08:40 AM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 08:44 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: अभी चार दिन और छाए रहेंगे बादल, बारिश की भी संभावना
Jharkhand Weather Update: अभी चार दिन और छाए रहेंगे बादल। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में आसमान में बादल रहेंगे। बारिश की संभावना बरकरार है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार आगामी 8 मई तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। आगामी 9 और 10 मई को बादल रहेंगे। 11 मई से मौसम साफ होने का अनुमान है। 10 मई से तापमान में फिर वृद्धि हो सकती है। शहर में बुधवार को बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल रहे।

loksabha election banner

कुछ जगहों पर गरज के साथ हवाएं चलीं। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा। अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 76 फीसद व न्यूनतम 69 फीसद रही।

मौसम का पूर्वानुमान

तिथि        न्यूनतम तापमान      अधिकतम तापमान           मौसम

06-मई        20.0                           33.0             आसमान में रहेंगे बारिश, हवा व गरज के साथ बारिश संभव

07-मई        20.0                           33.0             आसमान में रहेंगे बारिश, हवा व गरज के साथ बारिश संभव

08-मई        20.0                           33.0             आसमान में रहेंगे बारिश, हवा व गरज के साथ बारिश संभव

09-मई        22.0                            35.0              आसमान में रहेंगे बादल

10-मई        23.0                            37.0              आसमान में रहेंगे बादल

11-मई        23.0                             37.0               आसमान रहेगा साफ

आइटीआई बस स्टैंड इलाके में कटी रही बिजली

मौसम में बदलाव के साथ बिजली की आंख मिचौली जारी है। बुधवार को पिस्का मोड़ आइटीआई बस स्टैंड इलाके में दोपहर को बिजली कटी रही। इलाके के लोगों की शिकायत मिलने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग की। इसमें फाल्ट पकड़ा गया। इसकी मरम्मत के बाद बिजली की सप्लाई सामान्य हो सकी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.