Move to Jagran APP

Weather Update: मौसम विभाग ने जताई बारिश की आशंका, झारखंड में दिनभर कैसा रहेगा मौसम जानें...

Jharkhand Weather News झारखंड के पश्चिमी विक्षोभ का असर फिर दिखेगा। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि कल से दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। रांची में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। झारखंड के मैक्लुस्कीगंज में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Tue, 08 Feb 2022 06:50 AM (IST)Updated: Tue, 08 Feb 2022 06:51 AM (IST)
Weather Update: मौसम विभाग ने जताई बारिश की आशंका, झारखंड में दिनभर कैसा रहेगा मौसम जानें...
Jharkhand Weather News: मौसम विभाग ने जताई बारिश की आशंका

रांची, जासं। Jharkhand Weather News रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ और उसे जुड़े साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 9 फरवरी को झारखंड के उत्तर और मध्यवर्ती इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं 10 फरवरी को उत्तरी, मध्य और दक्षिण पूर्वी भागों में भी बारिश के आसार है। इन इलाकों में वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

loksabha election banner

रांची में सुबह का मौसम।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि आठ फरवरी की रात से ही बादल छाने लगेंगे। बादल छाने और बारिश होने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि अधिकतम तापमान में कमी आएगी। 11 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि सुबह में कोहरा और धुंध छाने की संभावना रहेगी।

रांची सहित पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड

इधर, रांची सहित पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले दो दिनों के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक कमी आई है। 2 दिन पहले तक रांची का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस था, जो घटकर 8.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

रांची में लोग सुबह-सुबह कर रहें ठंड का सामना।

रांची से सटे इलाके मैक्लुस्कीगंज में पारा शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं कांके का तापमान भी रविवार को 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था।

अगले 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम

  • सुबह में कोहरा और धुंध छाया रहेगा
  • मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा
  • न्यूनतम तापमान में आएगी कमी
  • दिन में खिलेगी तेज धूप -रात से छाएंगे बादल

अगले चार दिनों तक ये रहेगा शहर का तापमान

  • 09 फरवरी अधिकतम 26 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस
  • 10 फरवरी अधिकतम 23 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस
  • 11 फरवरी अधिकतम 23 व न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस
  • 12 फरवरी अधिकतम 22 व न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.