Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather News मौसम विभाग ने झारखंड की राजधानी रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग द्वारा इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Sat, 26 Feb 2022 06:41 AM (IST)Updated: Sat, 26 Feb 2022 06:42 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी
Jharkhand Weather News: झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी

रांची, (जासं)। Jharkhand Weather News रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 28 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा। मौसम विभाग रांची के अनुसार, झारखंड के उत्तर पूर्वी, दक्षिण पूर्वी और मध्यवर्ती भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। साथ ही वज्रपात की भी आशंका है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

loksabha election banner

रांची में सुबह का मौसम।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में अगले दो दिनों तक हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञानी और मौसम विभाग रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण झारखंड में मौसम में बदलाव आया है। पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ के इलाके में साइक्लोनिक सर्कुलेशन प्रभावी है। साथ ही एक ट्रफ झारखंड होते हुए नागालैंड तक गुजर रहा है। इसके कारण झारखंड में अगले दो दिनों तक बारिश हो सकती है। इधर, शुक्रवार को रांची सहित कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। देर शाम तक खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, रांची आदि जिलों में बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में रांची में 26.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।

जमकर हुई ओलावृष्टि

वहीं रांची के जोन्हा इलाके में जमकर ओलावृष्टि हुई है। इससे फसलों, सब्जी को काफी नुकसान पहुंचा। खेतों में लगे गेहूं, टमाटर, मटर, व कई प्रकार के साग की फसलों व सब्जी को नुकसान पहुंचा है। जोन्हा बाजारटांड में रांची-मुरी मार्ग के दोनों तरफ दूर-दूर तक बर्फ जमा हो गई। कई लोगों के घरों की एसबेस्टस शीट टूट गई। जोन्हा के पंकज गुप्ता ने बताया कि, बगैर मौसम के अचानक से ओलावृष्टि शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक ओला गिरता रहा। चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रहा था।

अगले 24 घंटे में ऐसा रहेगा

  • मौसम छाए रहेंगे बादल न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी
  • ओलावृष्टि होने की भी संभावना

अगले चार दिनों तक ये रहेगा शहर का तापमान

  • 27 फरवरी अधिकतम 28 व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस
  • 28 फरवरी अधिकतम 29 व न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस
  • 01 मार्च अधिकतम 28 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस
  • 02 मार्च अधिकतम 29 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.