Move to Jagran APP

Weather Update: झारखंड में कब से पश्चिमी विक्षोभ का पड़ेगा असर, जानें मौसम का हाल...

Jharkhand Weather News झारखंड के कई जिलों में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को रांची का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ेगा।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Mon, 14 Feb 2022 06:45 AM (IST)Updated: Mon, 14 Feb 2022 06:46 AM (IST)
Weather Update: झारखंड में कब से पश्चिमी विक्षोभ का पड़ेगा असर, जानें मौसम का हाल...
Jharkhand Weather News: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का पड़ेगा असर दिखेगा

रांची, जासं। Jharkhand Weather News झारखंड की राजधानी रांची सहित आसपास के कई जिलों में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। रविवार को रांची का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे झारखंड में सबसे ठंडा पांच डिग्री सेल्सियस गढ़वा का दर्ज किया गया।

loksabha election banner

सुबह में रांची का मौसम।

मौसम विभाग के अनुसार, 16-17 फरवरी से एक बार फिर झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ेगा। साथ ही दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे सटे इलाकों में साक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभावी होने का भी असर होगा।

रांची में सुबह ठंड का सामना कर रहे लोग।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के दक्षिण व मध्य भागों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। आनेवाले दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

अगले चार दिनों तक ये रहेगा शहर का तापमान

  • 15 फरवरी अधिकतम 25 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस
  • 16 फरवरी अधिकतम 26 व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस
  • 17 फरवरी अधिकतम 26 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस
  • 18 फरवरी अधिकतम 27 व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.