Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: आज छाए रहेंगे बादल, 26 से झारखंड के इन इलाकों में होगी बारिश

Jharkhand Weather Report News मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रांची सहित राज्य के अन्य हिस्सों में दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 10:50 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 10:58 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: आज छाए रहेंगे बादल, 26 से झारखंड के इन इलाकों में होगी बारिश
वर्तमान में रांची का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री है।

रांची, जासं। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में वर्तमान में किसी प्रकार का साइनेप्टिक फीचर बनता हुआ नहीं दिख रहा है। मगर बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह अगले 24 घंटों में चक्रवात का रूप लेकर तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में टकराएगा। इसका असर झारखंड के कई जिलों में देखने को मिलेगा।

loksabha election banner

इससे 26 नवंबर को राज्य के पलामू, कोडरमा, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। हालांकि इन जिलों में बारिश का असर रांची के तापमान पर नहीं पड़ेगा। 26 नवंबर से रांची समेत आसपास के तापमान में थोड़ा इजाफा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रांची सहित राज्य के अन्य हिस्सों में दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। वर्तमान में रांची का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री है, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 27.4 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो में 8 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्‍मीर में जारी बर्फबारी का असर भी राज्य के मौसम पर देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव जारी है।

शहर    अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

जमशेदपुर      28.21        12

मेदिनीनगर     26.8        10.4


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.