Move to Jagran APP

Jharkhand Weather News: झारखंड में मानसून की वापसी से झमाझम बारिश का पूर्वानुमान; IMD Update Details

Jharkhand Weather Update मौसम विभाग ने झारखंड में फिर से मानसून की वापसी की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी में साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। जिसका असर झारखंड समेत पड़ोसी राज्य बिहार में भी देखने को मिलेगा। दुर्गा पूजा के दौरान झमाझम बारिश हो सकती है।

By kumar GauravEdited By: Sanjay KumarPublished: Fri, 30 Sep 2022 10:33 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 10:35 AM (IST)
Jharkhand Weather News: झारखंड में मानसून की वापसी से झमाझम बारिश का पूर्वानुमान; IMD Update Details
Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून की वापसी, होगी झमाझम बारिश।

रांची, जासं। Jharkhand Weather Update उत्तर पूर्व और उसके आसपास की बंगाल की खाड़ी में 01 अक्टूबर को साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। जिसका असर झारखंड समेत पड़ोसी राज्य बिहार में भी देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में झारखंड में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। अभी तक के पूर्वानुमान के मुताबिक दुर्गा पूजा में भी वर्षा की खलल पड़ सकती है।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाले साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन का असर अगले एक सप्ताह तक देखने को मिल सकता है। यही नहीं 12 से 15 अक्टूबर तक मानसून की वापसी की संभावना है। जिससे वर्षा होने की पूरी संभावना है।

बताया कि पिछले 24 घंटे में राजधानी समेत एक-दो स्‍थानों पर भारी वर्षा देखने को मिली है। वर्तमान में गर्जन और वज्रपात वाली वर्षा हो रही है। आमतौर पर यह दोपहर के बाद हो रही है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी अभी वातावरण में मौजूद है। पहले पहर में गर्मी होती है। नमी और गर्मी के मिश्रण से गर्जन और वज्रपात वाले बादल बनते हैं। इस कारण वर्षा देखने को मिल रही है। हवा के रूख से मौसम में बदलाव आने की भी संभावना है।

ये है संभावना...

  • 1 अक्‍टूबर तक राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है
  • 2 और 3 अक्‍टूबर को राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की वर्षा हो सकती है, येलो अलर्ट जारी
  • राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है, लोगों को सावधान रहने व सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
  • 04 और 05 अक्टूबर को राज्य के सभी हिस्सों में वर्षा की प्रबल संभावना है।

दुर्गा पूजा में बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज

अंत समय में लौट रहे मानसून ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। पिछले तीन दिनों से जहां सूरज की आंखमिचौनी देखने को मिली, वहीं रूक रूक कर हुई वर्षा से मौसम ने भी अपना तेवर बदल दिया है। अंत समय में मानसून के असर ने शहर में सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल दी है। मौसम का मिजाज यही रहा तो शहर में दुर्गा पूजा के दौरान घूमने वालों की मस्ती थोड़ी कम हो सकती है। गुरुवार को दोपहर में करीब एक से डेढ़ घंटे तक हुई वर्षा ने शहर को पानी पानी कर दिया। दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न पूजा समितियों ने पंडाल निर्माण का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। लेकिन रुक रुक कर हो रही वर्षा ने निर्माताओं की परेशानी बढ़ा दी है।

रांची समेत आसपास के जिलों में 05 अक्टूबर तक होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान में कहा गया है कि 05 अक्टूबर तक राजधानी समेत आसपास के जिलों में वर्षा होगी। इसे लेकर दुर्गा पूजा पंडालों में भी समुचित व्यवस्था की गई है। मौसम विभाग के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 01 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसका असर आगामी दिनों राज्य में देखने को मिलेगा। वज्रपात के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटे में पाकुड़ के अमरापारा में सर्वाधिक बारिश

वहीं पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो सबसे अधिक वर्षा 67 मिमी वर्षा पाकुड़ के अमरापारा में हुई। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.6 डिग्री देवघर और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकार्ड किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.