Move to Jagran APP

Jharkhand Weather News: आज अष्टमी के दिन झमाझम बारिश, झारखंड में कैसा रहेगा मौसम; IMD Update

Jharkhand Weather Update आज अष्टमी है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के सभी जिलो में आज जमकर वर्षा होने की आशंका हैं। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अगले एक सप्ताह तक देखने को मिल सकता है।

By Jagran NewsEdited By: Sanjay KumarPublished: Mon, 03 Oct 2022 06:50 AM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 06:51 AM (IST)
Jharkhand Weather News: आज अष्टमी के दिन झमाझम बारिश, झारखंड में कैसा रहेगा मौसम; IMD Update
Jharkhand Weather Update: आज अष्टमी के दिन झमाझम बारिश।

रांची, जासं। Jharkhand Weather Update दो साल बाद रांची शहरवासियों में दुर्गा पूजा को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। मगर वर्षा से शहरवासियों के उत्साह में खलल पड़ सकता हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अष्टमी को जमकर वर्षा होने की आशंका हैं। यहीं नहीं दुर्गा पूजा की दशमी तिथि तक रांची के लोगों को वर्षा से राहत मिलती नहीं दिख रही है। 3, 4 और 5 अक्टूबर तक झारखंड के सभी जिलो में वर्षा हो सकती हैं। लगभग हर दिन हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की आशंका हैं। 6 अक्टूबर के बाद हीं वर्षा में कमी आ सकती हैं। वर्षा के कारण पंडालों के रंग-राेगन और लाइटिंग फीका पड़ रहा है।

loksabha election banner

दोबारा मानसून की हो सकती है वापसी

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद बताते हैं कि अभी यह स्थित बनी रहेगी। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अगले एक सप्ताह तक देखने को मिल सकता है। 12 से 15 अक्टूबर तक मानसून की वापसी की संभावना है। पिछले 24 घंटे में राजधानी समेत कुछ स्थानों पर भारी वर्षा देखने को मिली है। वर्तमान में गर्जन और वज्रपात वाली वर्षा हो रही है। आमतौर पर यह दोपहर के बाद हो रही है।

उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी अभी वातावरण में मौजूद है, पहले पहर में गर्मी होती है। नमी और गर्मी के मिश्रण से गर्जन और वज्रपात वाले बादल बनते हैं। इस कारण वर्षा देखने को मिल रही है।

क्या कहते हैं पूजा आयोजक

  • रांची रेलवे स्टेशन पूजा समिति के मुनचुन राय बताते है कि सप्तमी को बारिश हुई इससे श्रद्धालुओं और आयोजकों को परेशानी हुई। दो साल बाद पूजा को लेकर काफी उत्साह है। मगर बारिश के कारण पूजा पंडालों में लाइटनिंग और पेंट का काम फीका पड़ सकता है। बारिश में बिजली को लेकर भी डर बना रहता है। इस कारण हम लोग पंडाल में सटने के बजाए श्रद्धालुओं को दूर से ही मूर्ति का दर्शन करा रहे हैं। लगातार बारिश श्रद्धालुओं और आयोजकों के उत्साह मे खलल डाल सकता है। आशा है कि आगे पूजा में अब बारिश ना होगी।
  • राजस्थान मित्र मंडल रांची के अशोक पुरोहित का कहना है कि पूजा में बारिश थोड़ी सी खलल डाल रही है। पंडाल के अंदर बारिश से कोई समस्या नहीं है। पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं को बारिश में सड़क पर जमे कीचड़ से परेशानी हो रही है। मेला में स्टाल के आसपास भी पानी से कीचड़ हो गया है।
  • रांची बकरी बाजार भारतीय युवक संघ के अशोक चौधरी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों माता की कृपा से बारिश नहीं हुई। सप्तमी को बारिश शुरू हो गई है जिससे थोड़ी सी परेशानी हो रही है। बारिश के कारण पंडाल में किए गए रंग-पेंट खराब हो सकते हैं। हालांकि हमारा पंडाल और स्टॉल वाटरप्रूफ है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.