रांची में सिहरन नहीं हो रही कम, 21 जनवरी से छाएंगे बादल : मौसम विभाग
Jharkhand Weather Update रांची (Ranchi) सहित पूरे झारखंड (Jharkhand) में लोगों को ठंड (Cold) से राहत मिलती नहीं दिख रही। सुबह-शाम बर्फीली हवाएं चलने से सिहरन हो रही है। मंगलवार को पूरे झारखंड में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) के साथ ठंडा रहा।
रांची, जागरण संवाददाता। Jharkhand Weather Update : रांची (Ranchi) सहित पूरे झारखंड (Jharkhand) में लोगों को ठंड (Cold) से राहत मिलती नहीं दिख रही। सुबह-शाम बर्फीली हवाएं चलने से सिहरन हो रही है। बुधवार को पूरे झारखंड में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) के साथ ठंडा रहा।
मैक्लुस्कीगंज (Mccluskieganj) में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
पर्वतीय इलाकों में हो रही है बारिश और बर्फबारी
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। वहां से ठंडी हवाएं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड की ओर आ रही हैं। इसके कारण सिहरन की स्थिति पैदा हो रही है।
डाल्टेनगंज जहां कोल्ड डे की चपेट में है वहीं बोकारो में शीतलहर चल रही है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से 21 जनवरी से छाएंगे बादल
उन्होंने बताया कि अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से 21 जनवरी से बादल छाएंगे। इससे अधिकतम तापमान में तो गिरावट होगी, लेकिन न्यूनतम तापमान बढ़ जाएगा।
अगले 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम
- हल्के से मध्यम दर्जे का रहेगा कोहरा
- न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना
जनवरी में एक डिग्री सेल्सियस तक गया है तापमान
जनवरी में सबसे कम तापमान का रिकार्ड 1 डिग्री सेल्सियस का रहा है। 4 जनवरी 1991 को रांची में जनवरी माह का आलटाइम रिकार्ड न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। सामान्य रूप से इस माह में न्यूतनम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा है।
पिछले 10 साल में जनवरी माह का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
वर्ष न्यूनतम तापमान (जनवरी माह में तिथि)
- 2021 6.3 (16)
- 2020 5.8 (25)
- 2019 6.0 (16)
- 2018 5.6 (18)
- 2017 5.1 (15)
- 2016 5.5 (25)
- 2015 5.6 (19)
- 2014 5.4 (4)
- 2013 5.0 (9)
- 2012 4.7 (14)