Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: बारिश, धुंध और कोहरे में लिपटी रही रांची, आज भी छाए रहेंगे बादल

Jharkhand Weather Update मौसम पूर्वानुमान के तहत आगामी दो-तीन दिनों के दौरान रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि उसके बाद धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आएगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 03 Jan 2020 08:40 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 08:40 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: बारिश, धुंध और कोहरे में लिपटी रही रांची, आज भी छाए रहेंगे बादल
Jharkhand Weather Update: बारिश, धुंध और कोहरे में लिपटी रही रांची, आज भी छाए रहेंगे बादल

रांची, जासं। Jharkhand Weather Update नये साल में लगातार दूसरे दिन रांची सहित अन्य जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। गुरुवार को दिनभर रांची बादल, बारिश, धुंध और कोहरे में लिपटी रही। हालांकि कुछ समय के लिए सूरज के दर्शन हुए। लेकिन बीच-बीच में बादल आते-जाते रहे। करीब दो घंटे तक सूर्य की लुकाछिपी चलती रही। दोपहर बाद घने बादल छा गए। दिन में ही अंधेरा छा गया। उसके बाद हल्की बूंदाबादी शुरू हुई और धीरे-धीरे बारिश की रफ्तार तेज हो गई। 

prime article banner

मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में 3.8 मिमी. बारिश हुई। सामान्य तापमान की अपेक्षा रांची के अधिकतम तापमान में 3.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट व न्यूनतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। बुधवार के मुकाबले देखें तो अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि व न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। 

राज्य में एक-दो स्थानों पर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति 

गुरुवार को राज्य के एक-दो स्थानों पर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। पूरे प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके में 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि फिलहाल दक्षिण पश्चिम राजस्थान से झारखंड होते हुए उत्तरी मध्य प्रदेश व उत्तरी छत्तीसगढ़ तक समुद्रतल से ऊपर 2.1 व 3.1 किमी. क्षेत्र के बीच एक टर्फ बना हुआ है। 

आगामी दो-तीन दिनों में तापमान में नहीं होगा कोई बड़ा बदलाव 

मौसम पूर्वानुमान के तहत आगामी दो-तीन दिनों के दौरान रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि उसके बाद धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को राज्य के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जबकि शनिवार को राज्य के दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पांच व छह जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। 

आगे कैसा रहे मौसम 

  • रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। 
  •  शनिवार को सुबह में कोहरे की धुंध होगी, बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
  • पांच और छह जनवरी को सुबह कोहरे की धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा

गुरुवार का तापमान (डिसे. में)

शहर     अधिकतम    न्यूनतम

रांची           20.7       9.6

कांके          19.1       6.0

जमशेदपुर      25.6      12.6 

डालटनगंज     17.6      12.5

बोकारो         19.5      12.1

चाईबासा       23.4      11.0

दुमका          21.5      13.0

आर्द्रता की मात्रा (फीसद में)

शहर     अधिकतम    न्यूनतम

रांची          85         86

जमशेदपुर     81         62

डालटनगंज    86         89

बोकारो        95         93

चाईबासा      85         65


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.