Jharkhand Weather Update: झारखंड में ठंड का प्रकोप जारी, अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम?
झारखंड के मौसम में अगले 6 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। सुबह में हल्का कोहरा/कुहासा और बाद में ...और पढ़ें

HighLights
अगले 6 दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं।
सुबह हल्का कोहरा, दिन में आसमान साफ रहेगा।
रांची का तापमान 10-28 डिग्री सेल्सियस के बीच।
डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के मौसम में अगले 6 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के Weather Forecaset के मुताबिक सुबह में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे का कोहरा/कुहासा और बाद में आसमान मुख्यतः साफ़ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।
रांची के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान अगले चार दिनों में 27-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-13 डिग्री सेल्सयस तक जा सकता है। आज सूर्यादय सुबह 6:31 पर हुआ, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 32 मिनट पर होगा।
26 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 30°C चाईबासा का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.7°C लोहरदगा का दर्ज किया गया।
27 जनवरी की सुबह डाल्टनगंज का तापमान 13.8°, रांची का 11° , जमशेदपुर का 16° और रामगढ़ का 26.61° सेल्सियस दर्ज किया गया।
