Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में कल बारिश की संभावना, आज के मौसम का हाल जानें...

Jharkhand Weather News झारखंड में नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ेगा। मौसम के पूर्वानुमान में वज्रपात की चेतावनी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश को देखते हुए बीएयू की ओर से किसानों को सलाह दी गई है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Wed, 23 Feb 2022 06:45 AM (IST)Updated: Wed, 23 Feb 2022 07:17 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में कल बारिश की संभावना, आज के मौसम का हाल जानें...
Jharkhand Weather News: रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में कल बारिश की संभावना

रांची, जासं। Jharkhand Weather News रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में 24, 25 और 26 फरवरी को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम के पूर्वानुमान में इस दौरान वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। रांची सहित पूरे झारखंड में बुधवार को मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि 23 फरवरी की रात से ही बादल छाएंगे।

loksabha election banner

सुबह में रांची का मौसम।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि एक बार फिर से झारखंड पर नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ेगा। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उससे सटा इलाका पश्चिमी विक्षोभ की चपेट में आ रहा है। साथ ही दक्षिणी पाकिस्तान और दक्षिण पश्चिम राजस्थान से सटे इलाके में साइक्लोनिक सरकुलेशन बन रहा है। इसका असर झारखंड पर भी पड़ेगा। बादल छाने की स्थिति में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि जब 27 फरवरी से मौसम साफ होगा तब न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। मंगलवार को रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से 11.1 डिग्री नीचे रहा जो कि सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा।

पिछले तीन महीने में लगातार पश्चिमी विक्षोभ का रहा है असर

क्लाइमेट चेंज से झारखंड भी अछूता नहीं रहा है। पिछले तीन महीने में लगातार पश्चिमी विक्षोभ की कई शृंखलाएं देखने को मिली हैं। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद का कहना है कि ला नीना का असर तो है ही, साथ ही वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन के कारण ये पश्चिमी विक्षोभ दिख रहे हैं।

किसानों को दी गई सलाह

बारिश को देखते हुए बीएयू की ओर से किसानों को सलाह दी गई है। 25-26 फरवरी को बारिश के बाद सब्जियां, मूंग या हरा चारा वाली फसल की बोआई या रोपाई कर सकते हैं। आलू की फसल के बाद खाली हुए खेतों में मूंग की खेती की जा सकती है।

अगले चार दिनों तक ये रहेगा शहर का तापमान

  • 24 फरवरी अधिकतम 29 व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस
  • 25 फरवरी अधिकतम 28 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस
  • 26 फरवरी अधिकतम 26 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस
  • 27 फरवरी अधिकतम 27 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.