Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: रांची समेत इन जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

शुक्रवार को सुबह आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही हवा चलने से मौसम सुहावना हो रहा है। मौमस विभाग के अनुसार आज से दो दिनों तक राज्य में पश्चिमी विक्षोब का असर देखने को मिलेगा।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 08:25 AM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 08:25 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: रांची समेत इन जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
Ranchi Weather Update: रांची समेत कई इलाकों में आज होगी बारिश। जागरण

रांची, जासं । शुक्रवार को सुबह आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही हवा चलने से मौसम सुहावना हो रहा है। मौमस विभाग के अनुसार आज से दो दिनों तक राज्य में पश्चिमी विक्षोब का असर देखने को मिलेगा। साथ ही उत्तर प्रदेश के साथ बिहार से सटे एक कम दवाब का चक्रवातीय क्षेत्र बन हुआ है। इसके कारण रांची, संताल के देवघर, धनबाद, ,दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुर, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सायकेला-खरसांवा और सिमडेगा में वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।

loksabha election banner

इससे पहले गुरूवार को दोपहर के बाद हल्के बादल छाने लगे। शाम तक गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, पलामू,साहेबगंज और गुमला के लिए मौसम विभाग को अलर्ट जारी करना पड़ा। इन इलाकों में कई स्थान पर हल्की बारिश के साथ वज्रपात हुई। साथ ही, तेज हवा भी चली। वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर पश्चिमी भाग में उष्ण लहर की स्थिति बनी। इस दौरान राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान और सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर का रिकार्ड किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची                      39.0            23.6

जमशेदपुर             40.0            27.0

मेदिनीनगर            42.0            23.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.