Move to Jagran APP

Jharkhand Weather: रांची सहित कई जिलों में बारिश के आसार, आकाशीय बिजली से बचने के लिए जारी किया अलर्ट

रांची के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज हवा के साथ वर्षा ने लोगों को घरों तक सिमटे रहने को मजबूर कर दिया। मौसम विभाग ने लोगों को आकाशीय बिजली से बचने के लिए सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

By kumar GauravEdited By: Yashodhan SharmaPublished: Sun, 02 Apr 2023 12:51 AM (IST)Updated: Sun, 02 Apr 2023 12:51 AM (IST)
Jharkhand Weather: रांची सहित कई जिलों में बारिश के आसार, आकाशीय बिजली से बचने के लिए जारी किया अलर्ट
रांची सहित कई जिलों में बारिश के आसार

रांची, जागरण संवाददाता। झारखंड में माह के पहले दिन राजधानी समेत आस-पास के जिलों में मौसम में परिवर्तन देखा गया। सुबह से ही आसमान में जहां बादल छाए रहे, वहीं दोपहर बाद करीब डेढ़ घंटे की वर्षा ने शहर की फिजा बदल दी है। रांची के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

loksabha election banner

30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही तेज हवा

कभी तेज बारिश तो कभी खिली धूप। दोपहर में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही तेज हवा के साथ वर्षा ने लोगों को घरों तक सिमटे रहने को मजबूर कर दिया। हालांकि, इसके बाद आसमान साफ हो गया। आसमान साफ होते ही सतरंगी छटा से आसमान भर गया।

चिलदाग अनगड़ा के पास आसमान में इंद्रधनुष ने सबों को आकर्षित किया। आसमान में इंद्रधनुष का दो सर्कल दिखाई दिया। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान में अगले दो दिनों तक मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।

आकाशीय बिजली से बचने का अलर्ट

मौसम विभाग ने बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग, जामताड़ा, लातेहार, पलामू, रामगढ़ में तेज हवा के साथ मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान किया है। विभाग के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने लोगों को बादलों के गर्जन के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

राज्य में बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग केंद्र ने अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने कहा है कि राज्य में अगले 24 घंटों के बीच अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके अगले दो दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है।

2 से 4 डिग्री बढ़ा तापमान

इसके बाद अगले दो दिन में फिर से मौसम में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य हिस्सों में वर्षा के साथ ओला पड़ने की आशंका है। जिसमें चतरा, हजारीबाग, लातेहार, धनबाद, जामताड़ा, रामगढ़, रांची, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम समेत सरायकेला-खरसावां जिला शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.