विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड के 6 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, 50 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

Published: Tue, 02 Jun 2026 03:51 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2026 07:51 AM (IST)

Jharkhand Weather News: झारखंड में मानसून पूर्व गतिविधियों के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। आज कई जिलों में गरज-चमक, ...और पढ़ें

झारखंड का मौसम। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

झारखंड का मौसम। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

HighLights

  1. झारखंड में मानसून पूर्व गतिविधियों से मौसम सुहाना।

  2. कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवा, हल्की बारिश की चेतावनी।

  3. रांची समेत अन्य शहरों में तापमान सामान्य से कम।

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून पूर्व गतिविधियों और बादलों की आवाजाही के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहाना बना हुआ है। आज भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), रांची द्वारा जारी दैनिक मौसम बुलेटिन के अनुसार सोमवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है।

मौसम केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटों में रांची में 1.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि कांके स्थित कृषि मौसम वेधशाला (एएमएफयू) में 2.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो राज्य में सबसे अधिक रही। हल्की बारिश और बादलों के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली।

राज्य के प्रमुख शहरों में डालटनगंज सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बोकारो में 37.1 डिग्री, चाईबासा में 36.8 डिग्री तथा जमशेदपुर में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। हालांकि इन सभी शहरों का तापमान सामान्य से कम रहा।

छाए रहेंगे बादल, गरज-चमक के साथ बरकरार रहेगी हल्की बारिश

वहीं सरायकेला में 38.3 डिग्री सेल्सियस, पाकुड़ में 36.8 डिग्री तथा पूर्वी सिंहभूम के दरिसाई में 36.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं रांची एयरपोर्ट क्षेत्र का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में अधिक वृद्धि की संभावना नहीं है और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

गुमला, सिमडेगा, खूंथी, सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंघभूम में गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा की चेतावनी (Yellow Alert) जारी की गई है। 

यह भी पढ़ें- झारखंड में 18 जून तक होगी मानसून की एंट्री, अल नीनो के कारण कम बारिश के आसार; खेती के लिए क्या है सलाह?

यह भी पढ़ें- बेटी के साथ 3 साल से कर रहा था रेप, आरोपी पिता दुमका से गिरफ्तार; मां के खातिर दरिंदगी सहती रही पीड़िता