Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: आज ओडिशा तट से टकराएगा जवाद, झारखंड इन जिलों में दिखेगा असर

Jharkhand Weather Update बंगाल की खाड़ी(Bay of Bengal) में बना चक्रवात(Cyclone) (जवाद) आज यानि शनिवार सुबह आंध्रप्रदेश और ओडिशा के समुद्र तट से टकराएगा। दक्षिणी झारखंड(South Jharkhand) के भी कई जिलों में तूफान के प्रभाव से शनिवार और रविवार को बारिश होगी।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 08:31 AM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 09:46 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: आज ओडिशा तट से टकराएगा जवाद, झारखंड इन जिलों में दिखेगा असर
Jharkhand Weather Update: आज ओडिशा तट से टकराएगा जवाद, झारखंड इन जिलों में दिखेगा असर

भुवनेश्वर,रांची (जासं)। Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी(Bay of Bengal) में बना चक्रवात(Cyclone) (जवाद) आज यानि शनिवार सुबह आंध्रप्रदेश और ओडिशा के समुद्र तट से टकराएगा। माना जा रहा है कि ओडिशा मेें पुरी समुद्र तट के पास इसका लैैंडफाल होगा। दक्षिणी झारखंड(South Jharkhand) के भी कई जिलों में तूफान के प्रभाव से शनिवार और रविवार को बारिश होगी। उधर, ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में शुक्रवार से ही मौसम खराब हो गया है। मौसम विभाग(Weather Department) के अनुसार चक्रवात जवाद बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।

prime article banner

इन राज्यों में हाई है अलर्ट:

तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित आंध्रप्रदेश, ओडिशा और बंगाल के तटवर्ती इलाके होंगे। ओडिशा और बंगाल में चार और पांच दिसंबर को भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। इन राज्यों में हाई अलर्ट है। आंध्र प्रदेश में तीन जिले को रेड जोन में रखा गया है।

ट्रेनें रद, स्कूल बंद, बचाव के लिए की जा रही माइक से घोषणा:

बचाव और राहत कार्य के लिए आपदा टीमें तैनात करने के साथ ही इन राज्यों से गुजरने वाली तमाम ट्रेनें रद कर दी गई हैैं। साथ ही प्रभावित जिलों में स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। सभी परीक्षाएं भी रद कर दी गई हैैं। शासन-प्रशासन की तरफ से बुलेटिन जारी कर लोगों से डरने की बजाय सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। माइक से घोषणा कर मछुआरों व अन्य लोगों को समुद्र की ओर जाने से रोका जा रहा है। ओडिशा में बड़ी संख्या मेंं लोगों को समुद्र तट से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

गृह मंत्रालय रख रहा नजर:

तूफान के खतरे को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक दिन पहले कैबिनेट सचिव भी तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी इस बैठक में शामिल थे।

100 किलोमीटर से अधिक हो सकती है तूफान की रफ्तार:

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तूफान के तट से टकराने के बाद हवा की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

झारखंड के इन जिलों में दिखेगा असर:

झारखंड में राजधानी रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी ङ्क्षसहभूम, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, बोकारो व धनबाद आदि जिलों में चक्रवात का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने हल्के दर्जे की बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के दक्षिणी, उत्तर पूर्वी और निकटवर्ती मध्य पूर्वी इलाके इससे प्रभावित होंगे। पांच और छह दिसंबर को भी बारिश होने के आसार हैं। अगले तीन-चार दिनों तापमान में भी गिरावट आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.